फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Biogas plant will be installed in Ram Tirtha Goshala under Govardhan Project.

Amritsar News: गोवर्धन परियोजना के तहत राम तीर्थ गोशाला में लगाया जाएगा बायोगैस प्लांट

Fri, 20 Oct 2023 07:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 20 Oct 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
Biogas plant will be installed in Ram Tirtha Goshala under Govardhan Project.
वर्ष के अंत तक अमृतसर के 704 गांवों में किया जाना है ओडीएफ प्लस घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। स्वच्छ भारत मिशन चरण-2 के तहत गोवर्धन परियोजना के तहत राम तीर्थ गोशाला में बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा। जिस पर लगभग 48 लाख की लागत आएगी। इस प्रोजेक्ट में बाबा भौड़ी वाला गोशाला सेवा समिति का सहयोग रहेगा। तरल कचरा प्रबंधन, ठोस कचरा प्रबंधन और जिले को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) प्लस बनाने के लिए जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक के दौरान इसका खुलासा किया गया है। बता दें कि वर्ष के अंत तक अमृतसर के 704 गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित किया जाना है।

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग मिलकर गांवों में तरल कचरा प्रबंधन, ठोस कचरा प्रबंधन, संयुक्त शौचालय के कार्यों को पूरा करने और जिले को ओडीएफ प्लस बनाने के लिए काम करेंगे। इसके लिए सरकार के आदेशों पर लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को अपने काम में तेजी लाने और तय समय में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश हैं कि जो अधिकारी निर्धारित समय पर लक्ष्य पूरा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिले के 704 गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित किया जाना है, जिसमें से 280 गांव ओडीएफ प्लस घोषित जा चुके हैं। 31 अक्टूबर तक 72 और गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित कर दिया जाएगा। 31 दिसंबर 2023 तक जिले के 75 प्रतिशत गांव ओडीएफ प्लस घोषित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed