फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Balwinder massacre Gangster Bhagwanpuria production warrant

बलविंदर हत्याकांडः गैंगस्टर भगवानपुरिया प्रोडक्शन वारंट पर

Fri, 30 Oct 2020 09:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Balwinder massacre Gangster Bhagwanpuria production warrant
शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या के मामले में जांच कर रही एसआईटी ने जेल में बंद गैैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। राज्य सरकार द्वारा बनाई गई एसआईटी ने शुक्रवार को भगवानपुरिया को दो दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया। अदालत में पेश करके भगवानपुरिया का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शौर्य चक्र से सम्मानित एक्टिविस्ट बलविंदर सिंह की भिखीविंड कस्बे में 16 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बलविंदर सिंह ने पंजाब में आतंकवाद के दौर में बहादुरी से आतंकियों का मुकाबला किया था। उन पर कई बार आतंकियों ने हमला किया था। आतंकियों का बहादुरी से मुकाबला करने पर उन्हें परिवार समेत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। शौर्य चक्र शांति काल में दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पदक है। पुलिस केस को सुलझाने और कातिलों को पकड़ने के लिए विभिन पहलुओं पर जांच कर रही थी। बलविंदर सिंह के परिवार को शक था कि बलविंदर सिंह पर आतंकी हमला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed