फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   bajwa speak against AAP, pathankot bajwa speak against AAP, pathankot, amritsar

आप है भगोड़ों की पार्टी: प्रताप बाजवा

Wed, 24 Aug 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Wed, 24 Aug 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
bajwa speak against AAP, pathankot bajwa speak against AAP, pathankot, amritsar
सुजानपुर में लोगों को संबोधित करते प्रताप सिंह बाजवा। - फोटो : amarujala
आम आदमी पार्टी जनता की नहीं बल्कि भगौड़ों की पार्टी है। रिश्वत लेते हुए अरविंद केजरीवाल का वीडियो जल्द ही वायरल होने वाला है। यह बाते राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस के पूर्व पंजाब प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहीं। बाजवा बुधवार को सुजानपुर स्थित डीपी रेजिडेंसी होटल पहुंचे थे। इस दौरान जिले के तीनों हलकों के नेताओं ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य बाजवा ने कहा कि अकाली-भाजपा की कारगुजारी से किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। इसके विरोध 26 अगस्त को गुरदासपुर में रैली की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह किसान चेतना लहर की इस रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लें।
विज्ञापन


उन्होनें बताया कि वर्ष 2008 में 72 हजार करोड़ रुपये किसानों का कर्ज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने माफ किया था। भाजपा की केंद्र सरकार किसानों का कर्ज माफ करने की बजाये औद्योगिक घरानों का टैक्स माफ करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने की बात करने वाले दिल्ली के सीएम व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट होने से जुडा एक वीडियो जल्द ही वायरल होने वाला है। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल विज, विनय महाजन, अशोक शर्मा, योगेश ठाकुर, जंग बहादुर बेदी, राजबीर चौधरी, रमेश टोला, जोगिंदर पाल, गौरव वडैहरा, शाम महाजन, राकेश बबली, दविंदर मल्हौत्रा, अजीत सिंह पहलवान आदि कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed