{"_id":"5702957d4f1c1b1e4bc81219","slug":"bajwa-bajwa-in-pathankot-bajwa-appeal-congress-work-togather-pathankot-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलकर काम करें कांग्रेसी, जीत पक्की: बाजवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलकर काम करें कांग्रेसी, जीत पक्की: बाजवा
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Mon, 04 Apr 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में राज्यसभा सदस्य बाजवा का स्वागत करते कांग्रेसी नेता।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने सोमवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुटता की सीख दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मिलकर काम करें। अगले विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की जीत पक्की है।
प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद बाजवा पहली बार पठानकोट आए थे और यहां एक रिसोर्ट में उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
बाजवा ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा की अधिक जरूरत है। पंजाब में कई बार आतंकी हमले व घुसपैठ की जा चुकी हैं। नरेंद्र मोदी की सरकार सभी मोचों पर फेल हो रही है। उन्होंने कहा कि आतंकी हमलों में देश के नागरिक मारे जा रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार जांच टीम को यहां बुलाकर और अधिक गुप्त जानकारियां दे रही है।
विज्ञापन
पाक टीम में आईएसआई सदस्य भी शामिल थे। इससे आगे के लिए खतरा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एसपी सलविंद्र सिंह पर अकाली-भाजपा सरकार के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि यह स्पष्ट हो चुका है कि उसने 7.5 करोड़ की हीरों की तस्करी की थी। घटना के दिन भी वह तस्करों से माल लेने गया था और तस्कर आतंकवादी निकले।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कहा था कि सत्ता में आते ही वह पंजाब से नशा खत्म कर देंगे। लेकिन मजीठिया को नशा तस्कर बताने वाले जगदीश भोला की आवाज को दबा दिया गया। यह आवाज अब राज्यसभा में मैं उठाऊंगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही नशे में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त कर भलाई कार्यों में लगाई जाएगी। आम आदमी पार्टी की गतिविधियों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अभी वह सीख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगला विधानसभा चुनाव जीतेगी।
इससे पहले पूर्व विधायक अशोक शर्मा, पार्षद योगेश ठाकुर, अमित मंटू, साहिब सिंह साबा, विनय महाजन, कंवरजीत सिंह सैंटी, गौरव वडैहरा, सतीश महिन्दू, विभूति शर्मा, अनिल शर्मा, जोगिन्द्र पाल ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान स्वर्णकार सराफा संघ ने भी अपनी मांग रखी गई।