{"_id":"648335294ec399c27b000e92","slug":"bag-scanner-installed-at-the-main-gate-of-sri-harimandir-sahib-as-a-trial-amritsar-news-c-59-1-asr1001-558-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य द्वार पर ट्रायल के तौर पर बैग स्कैनर लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य द्वार पर ट्रायल के तौर पर बैग स्कैनर लगाए
Fri, 09 Jun 2023 07:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 09 Jun 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
हरिमंदिर साहिब के सभी मुख्य द्वारों के पास बैग स्कैनर लगाए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में आपत्तिजनक सामान कोई लेकर न जाए, इस को मुख्य रख हरिमंदिर साहिब के सारे मुख्य द्वारों के पास बैग स्कैनर लगाए जाएंगे। इस पर काम शुरू कर दिया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी कमेटी की बैठक में श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य द्वार पर बैग स्कैनर मशीन लगाने का निर्णय लिया गया था। जिसके तहत घंटा घर वाले श्री हरिमंदिर साहिब के गेट पर 2 मशीनों लगेज मशीनों का ट्रायल कार्य किया गया। मशीनों को चालू करते समय श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर निशान सिंह ने कहा कि शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और महासचिव भाई गुरचरण सिंह के विशेष प्रयासों से हर काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की मुश्किल न आए। उन्होंने कहा कि विगत दिनों एसजीपीसी की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक में श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य द्वार पर स्कैनर मशीन लगाने का निर्णय लिया गया था, जिसके बाद 11 मई को एडवोकेट धामी ने इसे पूरा करने का जिम्मा सौंपा था। इस काम के लिए दो कंपनियों के लगेज स्कैनर मशीनों को ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है। जिस कंपनी की जो मशीनें ठीक से काम करेंगी, उन्हें आवश्यक जगहों पर 24 घंटे काम करने के लिए लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए कई नए इंतजाम किए जा रहे हैं। पूर्व में घंटा घर के गेट के पास एक बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिस पर श्रद्धालुओं से मर्यादा व अन्य जानकारी साझा की जा रही है। इसके अलावा परिक्रमा में तैनात एसजीपीसी टास्क फोर्स के कर्मचारियों और सेवादारों को तुरंत एक दूसरे से संपर्क करने के लिए 50 वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराए गए हैं। संगत की सुविधा के लिए परिक्रमा में 5 गाइड भी लगाए गए हैं, जिन संगत को गाइड की आवश्यकता होती है, उन्हें गाइड की मुफ्त सेवा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।