Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Attack on family in Amritsar Allegations of political vendetta FIR against 20 including Sarpanch

अमृतसर में परिवार पर हमला: पार्टी बदलने को लेकर राजनीतिक रंजिश का आरोप, सरपंच समेत 20 पर एफआईआर दर्ज

Wed, 11 Nov 2026 10:43 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Wed, 11 Nov 2026 10:43 AM IST
सार

आरोप है कि हमलावरों के पास बेसबॉल बैट, लाठियां, दातर और कृपाण थीं। इस दौरान महिलाओं के साथ गाली-गलौज की गई और पति को घर से घसीटकर पीटा गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Attack on family in Amritsar Allegations of political vendetta FIR against 20 including Sarpanch
माैके पर माैजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के गांव बलग्गण में राजनीतिक रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। एक परिवार ने गांव के मौजूदा सरपंच और उसके साथियों पर घर में घुसकर हमला करने, महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने और तोड़फोड़ करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर करीब 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन




पीड़ित परिवार के अनुसार, वे पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे, लेकिन बाद में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। इसी बात को लेकर मौजूदा सरपंच के साथ उनकी राजनीतिक रंजिश चल रही थी। 
विज्ञापन


परिवार का आरोप है कि हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में रामतीर्थ में आयोजित अकाली दल की रैली से लौटने के बाद सरपंच अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और कथित तौर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावरों के पास बेसबॉल बैट, लाठियां, दातर और कृपाण थीं। इस दौरान महिलाओं के साथ गाली-गलौज की गई और पति को घर से घसीटकर पीटा गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


सूचना मिलने पर डीएसपी राजासांसी और थाना लोपोके की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि इंसाफ नहीं मिलने पर भंडारी पुल पर धरना दिया जाएगा। वहीं, संबंधित पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed