फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ASI took bribe of 10,000, Vigilance team arrested

एएसआई ने ली 10 हजार की रिश्वत, विजिलेंस टीम ने दबोचा

Fri, 14 Feb 2020 10:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
ASI took bribe of 10,000, Vigilance team arrested
झगड़े के केस में जांच करने के एवज में थाना बहरामपुर में तैनात एएसआई हरजिंदर सिंह को विजिलेंस विभाग की टीम ने दस हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम को दी शिकायत गांव में छोटे मटम निवासी सरबजीत सिंह ने बताया कि उसका गांव के ही कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया। इस संबंधी उसने 181 नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज करवाई थी। उसकी शिकायत की पैरवी थाना बहरामपुर में तैनात एएसआई हरजिंदर सिंह कर रहे थे। गत दिन एएसआई हरजिंदर सिंह उसके घर आया और मामले की जांच करने एवज में 20, 000 रुपये मांगने लगा। जब उसने कहा कि वह इतने पैसे देने में असमर्थ है तो बात दस हजार में तय हो गई। इसके बाद सरबजीत ने उक्त एएसआई को 10 हजार रुपए थमा दिए। जब उसने एएसआई को पैसे पकड़ाए थे उस समय से नोटों को रंग लगा दिया था। आज विजिलेंस टीम ने डाला फॉमऱ गुरदासपुर के पास एएसआई को रिश्वत में लिए गए 10 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस डीएसपी कवलदीप कौर ने बताया कि आरोपी एएसआई को हिरासत में ले लिया गया है। टीम द्वारा उसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। 10 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed