{"_id":"68569f1418137baa860185f2","slug":"amritsar-police-arrested-four-drug-smugglers-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान से था कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान से था कनेक्शन
Sat, 21 Jun 2025 05:32 PM IST
शाहिल शर्मा
ANI Chandigarh
ANI Chandigarh
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 21 Jun 2025 05:32 PM IST
सार
अमृतसर पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है। पुलिस ने चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है जो सरहद पार से हेरोइन मंगवाते थे। दो अगल-अलग स्थानों पर ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
SSP मनिंदर सिंह, अमृतसर ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृतसर पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है। पुलिस ने 6 किलो 150 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अमृतसर ग्रामीण SSP मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की स्पेशल टीम ने नाकेबंदी के दौरान दो अलग-अलग जगहों से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पहले ऑपरेशन में लवप्रीत उर्फ लव और बलविंदर उर्फ बॉबी पकड़े गए हैं उनके पास से 6 किलो 150 ग्राम हेरोइन, एक PX5 पिस्टल (30 बोर), 4 जिंदा कारतूस और 10 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। दूसरे ऑपरेशन में गुरप्रीत उर्फ गोपी और विशाल उर्फ टूपा गिरफ्तार किए गए, जिनके पास से 85 ग्राम हेरोइन और एक PX5 पिस्टल बरामद की गई है।
विज्ञापन
SSP ने जानकारी देते हुए कहा कि ये तस्कर ड्रोन के जरिए सीमा पार से हेरोइन मंगवाते थे और तस्करों के साथ संपर्क में थे। पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस तस्करों के नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
#WATCH | चंडीगढ़: अमृतसर ग्रामीण SSP मनिंदर सिंह ने कहा, "अमृतसर पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है... हमारी स्पेशल टीम ने अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी कर रखी थी। एक जगह पर हमने दो लोगों को पकड़ा, एक का नाम लवप्रीत उर्फ लव और दूसरे का नाम बलविंदर उर्फ बॉबी है, इन दोनों के पास से… pic.twitter.com/btKowKTbeb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
ये भी पढ़ें: Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य गिरफ्तार, अत्याधुनिक हथियार बरामद; पढ़ाई कर रहा है 18 साल का ओंकार