{"_id":"68567450cae2f86be10606eb","slug":"amritsar-commissionerate-police-arrest-operative-of-babbar-khalsa-international-terror-module-2025-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य गिरफ्तार, अत्याधुनिक हथियार बरामद; पढ़ाई कर रहा है 18 साल का ओंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य गिरफ्तार, अत्याधुनिक हथियार बरामद; पढ़ाई कर रहा है 18 साल का ओंकार
Sat, 21 Jun 2025 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:29 PM IST
सार
पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक स्थानीय ऑपरेटिव ओंकार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 6 अत्याधुनिक पिस्तौलें- 4 ग्लॉक 9MM और 2 PX5 (.30 बोर) बरामद की गई हैं। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी से बरामद हथियार
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल आंतकवादी ग्रुप के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम ओंकार सिंह है और वह जलाल उस्मा गांव का रहने वाला है। इस आरोपी से पुलिस ने छह आधुनिक पिस्तौल और मैगजीन बरामद किए हैं। आरोपी बब्बर खालसा आतंकी संगठन के सदस्य यूके बेस्ड धर्म सिंह उर्फ धर्मा के संपर्क में था।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी के बारे में सूचना मिली थी कि यह आतंकी संगठन के साथ मिलकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। आरोपी यूके बेस्ड आतंकी धर्मा के साथ संपर्क में था। धर्मा ही पाकिस्तान में बैठे आंतकवादी हरविंदर उर्फ रिंदा के साथ संपर्क कर वहां से हथियार और नशे की खेत मंगवाता, जिसे आरोपी ओंकार सिंह रिसीव करता और धर्मा के कहने पर अलग-अलग जगह पर सप्लाई कर देता था। इस आरोपी के बारे में सूचना मिलने पर टीम गठित की गई और नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
मौके पर ही आरोपी से आधुनिक पिस्तौल और मैगजीन बरामद किए गए। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी फिलहाल पढ़ाई कर रहा है और इसकी उम्र 18 साल है। इसी दौरान आरोपी आतंकियों के संपर्क में आ गया और उनके साथ मिलकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है जल्दी इस मामले में और भी खुलासे होंगे।

6.15 किलो हेरोइन और पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर जिला देहाती पुलिस के स्पेशल सेल ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में हेरोइन और साथ में आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम लवप्रीत सिंह और बलविंदर सिंह निवासी कस्बा लोपोके हैं। इन तस्करों से पुलिस ने 6.15 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और दस हजार की ड्रग मनी बरामद की है।पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान के तस्करों के साथ लिंक है और वहीं से हेरोइन मंगवा कर आगे सप्लाई करने का धंधा करते हैं।
जानकारी मुताबिक जिला देहाती पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से सीमा के इस पर हेरोइन की बड़ी के भेजी गई है, जिसे लोपोके इलाके के रहने वाले किसी तस्कर की ओर से रिसीव किया गया है। इसी कड़ी के तहत जांच करते हुए पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी कि दो तस्कर हेरोइन की डिलीवरी करने के लिए जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी का ट्रैप लगाया और उक्त दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। मौके पर ही इनसे हेरोइन और पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस इन दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इनके और भी साथियों को गिरफ्तार किया जा सके और साथ ही और भी रिकवरी की जा सके।