फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, dishonour, patti, town, guru granth sahib

कस्बा पट्टी के गांव कोटवड्डा में श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी

Sun, 22 Nov 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 22 Nov 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
amritsar, dishonour, patti, town, guru granth sahib
श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। पुलिस इनमें शामिल आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन


इसी तरह का नया मामला कस्बा पट्टी के कांव कोटवड्डा में सामने आया है। यहां गुरुग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप के पन्नों को फाड़ने व बेअदबी का मामला सामने आया है।

इसके विरोध में गांव वासियों ने सरकार और पुलिस के खिलाफ रोष भी प्रगट किया है। एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपियों को तुंरत गिरफ्तार करने की मांग की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा छठीं पातशाही के गुरुद्वारा में कुछ शरारती तत्वों ने पवित्र ग्रंथ साहिब की पन्ना फाड दिया और उसे फेंक कर बेअदबी की है।

इस संबंध में बाबा सुर सिंह वालों ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की सेवा कर रहे ग्रंथी तरसेम सिंह जब सवेरे पाठ करने के बाद सुखआसन के बाद शाम को दोबारा पाठ करने लगा तो देखा कि गुरुग्रंथ साहिब के पन्नों की बेअदबी की गई है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed