{"_id":"6a5da2e5fd2df343c30ac6ac","slug":"amritsar-cyber-fraud-of-over-23-lakh-via-mobile-hacking-two-cases-registered-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: मोबाइल हैक कर 23 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी, दो मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: मोबाइल हैक कर 23 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी, दो मामले दर्ज
Mon, 20 Jul 2026 09:55 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:55 AM IST
सार
शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल नंबरों, बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजैक्शन और आईपी लॉग की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
Cyber crime
- फोटो : Freepik
विस्तार
अमृतसर में साइबर ठगों ने दो अलग-अलग घटनाओं में लोगों को निशाना बनाकर 23 लाख रुपये से अधिक की राशि ठग ली। दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में गोल्डन एवेन्यू, जीटी रोड निवासी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद ठगों ने उनके विभिन्न बैंक खातों से ऑनलाइन लेनदेन के जरिए 14,03,500 रुपये निकाल लिए। शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मोबाइल किस माध्यम से हैक किया गया और रकम किन बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।
दूसरा मामला छेहरटा के करतार नगर निवासी हरदेव सिंह से जुड़ा है। शिकायतकर्ता के अनुसार सोशल मीडिया पर पीएनबी के रिटायरमेंट कार्ड संबंधी विज्ञापन देखकर उन्होंने संपर्क किया। इसके बाद ठगों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया और 9816630694 तथा 8837055807 नंबरों पर पीएनबी का लोगो लगाकर व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर खुद को बैंक प्रतिनिधि बताया।
विज्ञापन
आरोपियों ने धोखे से शिकायतकर्ता के नाम पर 7.75 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया और खाते में पहले से जमा राशि भी निकाल ली। इस तरह कुल 9,33,802 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल नंबरों, बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजैक्शन और आईपी लॉग की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।