{"_id":"69a327b7a34ac49a6d0e08c8","slug":"amritsar-chandigarh-flights-to-dubai-and-sharjah-cancelled-israel-iran-war-2026-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल-ईरान युद्ध का असर: अमृतसर-चंडीगढ़ से दुबई और शारजाह की उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्राइल-ईरान युद्ध का असर: अमृतसर-चंडीगढ़ से दुबई और शारजाह की उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी
Sat, 28 Feb 2026 11:08 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:08 PM IST
सार
मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते अमृतसर से कुल चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शनिवार शाम चार बजकर पचास मिनट पर दुबई जाने वाली एक प्रमुख उड़ान भी रद्द कर दी गई। डिटेल पढ़ें खबर...
विज्ञापन
एयरपोर्ट में मौजूद यात्री
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिडिल ईस्ट में इस्राइलऔर ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पंजाब की हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। सुरक्षा कारणों और कई देशों के एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद किए जाने के चलते दुबई, शारजाह और संयुक्त अरब अमीरात समेत खाड़ी देशों के लिए जाने वाली और वहां से आने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इससे अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सैकड़ों यात्री परेशान नजर आए।
यात्रियों को हुई परेशानी
अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार से ही यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दुबई और शारजाह जाने वाले कई यात्री अचानक उड़ानें रद्द होने से एयरपोर्ट पर फंस गए। उड़ानों की स्पष्ट जानकारी न मिलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अमृतसर से चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, अमृतसर से कुल चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। शनिवार रात नौ बजे शारजाह से अमृतसर आने वाली इंडिगो एयरलाइन की उड़ान रद्द कर दी गई। इसके अलावा रात एक बजकर पंद्रह मिनट पर अमृतसर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान भी निरस्त कर दी गई। वहीं, रविवार सुबह सात बजकर पचास मिनट पर दुबई के लिए निर्धारित स्पाइसजेट की उड़ान पहले ही रद्द की जा चुकी थी।

चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई की उड़ान रद्द
उधर चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शनिवार शाम चार बजकर पचास मिनट पर दुबई जाने वाली एक प्रमुख उड़ान भी रद्द कर दी गई। हालांकि दिन के समय हवाई यातायात सामान्य रहा, लेकिन मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ते ही उड़ानों पर असर दिखाई देने लगा।
एविएशन सूत्रों के मुताबिक कतर, संयुक्त अरब अमीरात और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण कई महत्वपूर्ण एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मार्ग बदले जा रहे हैं, जिससे देरी और रद्दीकरण की स्थिति बन रही है। अनुमान है कि जब तक मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य नहीं होते, तब तक उड़ानों के संचालन पर असर बना रह सकता है।
एयरपोर्ट प्रशासन ने दावा किया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था की जा रही है और लगातार अपडेट साझा किए जा रहे हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि एयरपोर्ट आने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े