{"_id":"602ea3f58ebc3ee96b273371","slug":"allegations-of-tampering-of-evms-in-elections-gurdaspur-news-pkl4044422176","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों में ईवीएम से छेड़छाड़ के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों में ईवीएम से छेड़छाड़ के लगाए आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर। अकाली दल के जिला प्रधान एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव गुरबचन सिंह बब्बेहाली व अन्य ने आरोप लगाया है कि नगर काउंसिल गुरदासपुर के चुनावों में मतदान के बाद उम्मीदवारों के सामने जो सील लगाई गई थी, वह सील गिनती के वक्त मशीनों में नहीं थी। उनका आरोप था कि कांग्रेस ने चुनावों में हेराफेरी की है। पुलिस की गाड़ी में जीत का जश्न मनाते हुए कांग्रेसी समर्थकों की फोटो दिखाते हुए बब्बेहाली ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए। बब्बेहाली ने कहा कि इस संबंध में वह सोमवार को डीसी को मांग पत्र सौंपकर इसकी जांच किसी रिटायर्ड जज से कराने की मांग करेंगे। बब्बेहाली पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर रहे थे।
बब्बेहाली ने कहा कि इस हेराफेरी में केवल रिटर्निंग अधिकारी निर्मल सिंह जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मशीनों की सीलें तोड़कर हेराफेरी की गई है। बब्बेहाली ने कहा कि यह हमारी भी गलती जरूर है कि हमने मशीनों के बाहर अपने लोगों को नहीं बैठने दिया। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी जबरजीत सिंह ने कांग्रेसी समर्थकों को अपनी गाड़ी में बिठाकर जीत का जश्न मनाया।
इस संबंध में थाना प्रभारी जबरजीत सिंह ने आरोप नकारते हुए कहा कि चुनावी नतीजों के बाद वहां भीड़ बहुत थी। जिसके चलते लॉ एंड आर्डर मेंटेन करने में व्यस्त थे। भीड़ हटाने के लिए कुछ लड़कों को पुलिस ने पकड़ कर रास्ता बनाने के लिए गाड़ी में बिठाया था, ताकि ट्रैफिक जाम न हो, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
वहीं यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा ने अकालियों के लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बब्बेहाली अपनी हार कबूल करने के बजाय लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वहीं रिटर्निंग अधिकारी निर्मल सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद जब मशीनों को स्ट्रांग रूम में लॉक करके रखा गया तो वहां पर अकाली दल के बलजीत सिंह, भाजपा के अतुल महाजन, आम आदमी पार्टी के दत्ता व कांग्रेस से संजीव बाटू मौजूद थे। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग भी मौजूद है।