फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Akali leader Kanchanpreet Kaur's bail plea rejected

Amritsar News: अकाली नेता कंचनप्रीत कौर की जमानत याचिका खारिज

Tue, 23 Dec 2025 10:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 23 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Akali leader Kanchanpreet Kaur's bail plea rejected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। विदेश में बैठे गैंगस्टर अमृतपाल सिंह की पत्नी व अकाली नेता कंचनप्रीत कौर की जमानत याचिका अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परिंदर सिंह की अदालत ने खारिज कर दी है।


थाना मजीठा की पुलिस ने इस साल 21 मार्च को भंगाली कलां गांव निवासी जसवंत सिंह की बेटी कंचनप्रीत कौर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया। तरनतारन उप चुनाव के समय अकाली प्रत्याशी सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर के खिलाफ उसी एफआईआर में थाना मजीठा की पुलिस ने एक रोजनामचा दर्ज कर दिया। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया था कि कंचनप्रीत कौर अपनी मां के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए विदेश से भारत लौटी थी। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कंचन प्रीत कौर द्वारा अपने कई फर्जी दस्तावेज गलत पहचान बताकर तैयार करवाए हैं। इस केस में राहत पाने के लिए कंचनप्रीत ने अपने वकील के माध्यम से अदालत में जमानत अर्जी दायर की थी। पैरवी के दौरान सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि विदेश में बैठे गैंग्स्टर अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब में 21 एफआईआर दर्ज हैं। अमृतपाल सिंह एक संगठित अपराध का गैंग चला रहा है। इस संगठित अपराध में कंचनप्रीत कौर की भूमिका भी अहम है। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि अमृतपाल सिंह की गलत पहचान गुड़गांव निवासी हरप्रीत सिंह बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए हैं। कंचनप्रीत कौर के साथ हरप्रीत सिंह के मैरिज सर्टिफिकेट पर फोटो अमृतपाल सिंह बाठ की दिखाई दे रही है। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कंचनप्रीत की जमानत अर्जी रद्द कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed