फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   akali leader beat senior deputy mayer, amritsar dispute, fight between two leaders, amritsar

शिअद नेता ने सीनियर डिप्टी मेयर को जड़ा थप्पड़, पगड़ी उतारी

Thu, 04 Aug 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 04 Aug 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
akali leader beat senior deputy mayer, amritsar dispute, fight between two leaders, amritsar
सीनियर डिप्टी मेयर अवतार सिंह और अकाली लीडर नवदीप गोलडी की डी सी ऑफिस में हाथापाई के बाद कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : amarujala
शिरोमणि अकाली दल के युवा नेता नवदीप गोल्डी एवं सीनियर डिप्टी मेयर अवतार सिंह ट्रकां वाले के बीच वीरवार को जिला परिषद कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में जोरदार झड़प हुई। इस दौरान गोल्डी ने उन्हें थप्पड़ मारकर उनकी पगड़ी उतार दी जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। डिप्टी मेयर के साथ आए अकाली नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने जब गोल्डी को पकड़कर उसकी पिटाई करनी चाही तो वह अपने साथियों सहित धमकियां देते हुए फरार हो गया। 
विज्ञापन


वीरवार को जिला परिषद के कांफ्रेंस हाल में शहर के विकास के मुद्दे पर नगर निगम की कमिश्नर सोनाली गिरी की अध्यक्षता में बैठक हो रही थी। इसमें सीनियर डिप्टी मेयर अवतार सिंह ट्रकां वाले एवं अकाली पार्षद भी शामिल थे।
विज्ञापन


स दौरान जब सड़कों के विकास को लेकर बात हुई तो गोल्डी और सीनियर डिप्टी मेयर के बीच बहस हो गई। इससे गुस्साए नवदीप सिंह गोल्डी ने उन्हें थप्पड़ मारकर उनकी पगड़ी गिरा दी। इसपर उनके साथ आए अकाली पार्षदों ने जैसे ही गोल्डी को पकड़ने का प्रयास किया गोल्डी धक्का-मुक्की करते हुए वहां से धमकियां देते हुए गाड़ी वहीं छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर सीनियर डिप्टी मेयर एवं अन्य अकाली नेताओं की शिकायत पर नवदीप गोल्डी पर मामला दर्ज कर लिया है। देर शाम तक गोल्डी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed