फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   After end of Kisan Andolan Bharatiya Janata Party has become fully active in Punjab 

पंजाब विधानसभा चुनाव: कृषि कानूनों की वापसी के बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व करने लगा पंजाब का रुख

Wed, 15 Dec 2021 04:08 PM IST
निवेदिता वर्मा रविंदर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
रविंदर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 04:08 PM IST
सार

पंजाब में चुनाव के लिए जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को देते हुए उन्हें पंजाब चुनाव का प्रभारी लगाया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, हरदीप सिंह पुरी और लोकसभा सदस्य विनोद चावड़ा को उनके साथ पंजाब के चुनावों में सह-प्रभारी पार्टी ने लगाया है। 

विज्ञापन
After end of Kisan Andolan Bharatiya Janata Party has become fully active in Punjab 
पंजाब भाजपा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

किसान आंदोलन खत्म होने के बाद पंजाब में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। कुछ दिन पहले भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व यहां आने से बचता था, अब राज्य के राजनीतिक बदलाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने पंजाब का रुख करना शुरू कर दिया है। अभी दो दिन पहले ही केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा चुनाव सह-प्रभारी मीनाक्षी लेखी ने शहर का दौरा कर जिले की विधानसभा सीटों पर पार्टी के मौजूदा हालात का मंथन किया। अगले कुछ दिनों में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ऐतिहासिक शहर अमृतसर के अलावा पंजाब के अन्य जिलों का दौरा करने वाला है।

विज्ञापन


पंजाब में चुनाव के लिए जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को देते हुए उन्हें पंजाब चुनाव का प्रभारी लगाया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, हरदीप सिंह पुरी और लोकसभा सदस्य विनोद चावड़ा को उनके साथ पंजाब के चुनावों में सह-प्रभारी पार्टी ने लगाया है। 

विज्ञापन

15 दिनों में होगा बूथ स्तर की कमेटियों का गठन

सह प्रभारियों में सबसे पहला पंजाब का दौरा कर मीनाक्षी लेखी ने माझा हलके में पार्टी की स्थिति का मुआयना कर इसकी रिपोर्ट पार्टी के आला अधिकारियों को दे दी है। इसके बाद भाजपा की 14 दिसंबर को लुधियाना में एक कन्वेंशन की, जिसमें पंजाब की जमीनी राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी के बाद अगले कुछ दिनों में केंद्रीय राज्यमंत्री व पंजाब के सह-प्रभारी हरदीप पुरी और लोकसभा सदस्य व पंजाब चुनाव के सह-प्रभारी विनोद चावड़ा के पंजाब विशेषकर अमृतसर दौरे की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के जिला प्रधान सुरेश महाजन ने बताया कि चुनाव सह-प्रभारी मीनाक्षी लेखी ने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ स्तर की कमेटियां गठन करने को कहा है। 15 दिनों में बूथ स्तर की कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा जिला प्रधान ने बताया कि इन कमेटियों का मकसद पार्टी का तेजी से घर-घर संदेश पहुंचाना है। कमेटियों के गठन के बाद हर विधानसभा हलके में रैलियां होंगी। इसमें केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता पहुंच कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे। इससे विधानसभा 2022 चुनाव मजबूती से लड़े जा सकें। सुरेश महाजन ने बताया कि पहले कोरोना संकटकाल और इसके बाद किसान आंदोलन के दौरान कार्यकर्ता कुछ सुस्त हो गए थे, लेकिन अब कोरोना का प्रभाव कम होने और किसान आंदोलन के खत्म होने पर भाजपा वर्करों का उत्साह बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed