फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Activa rider woman was crushed by the truck

गुरदासपुर : एक्टिवा सवार महिला को ट्रक ने कुचला... सिर धड़ से अलग, हादसा देख लोगों का कलेजा कांपा

Mon, 07 Feb 2022 01:33 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Activa rider woman was crushed by the truck
गुरदासपुर। गुरदासपुर की मेहर चंद रोड पर स्थित शिवा रिजॉर्ट पुली पर साल में दूसरी बार एक बार फिर से दर्दनाक सड़क हादसे में महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान स्नेहा के रूप में की गई है। यह महिला अपनी बेटी अदिति और अन्य रिश्तेदार पल्लवी और उसके बच्चे के साथ बैंगल सेरेमनी पर जा रही थी। जैसे ही वह शिवा रिजॉर्ट पुली के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे महिला ट्रक की ओर गिर गई और ट्रक का पिछला टायर महिला के सिर से निकल गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बेटी अदिति, पल्लवी छोटे बच्चे के साथ दूसरी तरफ गिर गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत थाना सिटी के प्रभारी रंजीत सिंह धालीवाल पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई को शुरू कर दिया। महिला स्नेहा 55 वर्ष गुरदासपुर थाना सदर के अधीन आते गांव की रहने वाली है। थाना सिटी के प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि एक्टिवा पर महिला स्नेहा और उसकी बेटी अदिति अपने नाती व एक अन्य रिश्तेदार पल्लवी के साथ सिटी परिसर में किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उसी समय पंडित मोहन लाल एसडी कॉलेज की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से एक्टिवा को जोरदार टक्कर मारकर अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान महिला अपना संतुलन खो बैठी और खुद ट्रक के नीचे की तरफ गिर गई जबकि अन्य रिश्तेदार दूसरी तरफ गिर गए लोगों के मुताबिक अगर सभी रिश्तेदार ट्रक की तरफ गिर जाते तो बहुत बड़ा दर्दनाक हादसा घटित हो सकता था। थाना सिटी प्रभारी के मुताबिक परिजनों के बयान कलम बंद कर लिए गए हैं। ट्रक चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed