फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Activa rider dies after being hit by truck in Amritsar

अमृतसर में ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार की मौत

Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Activa rider dies after being hit by truck in Amritsar
अमृतसर। पुतलीघर - छेहरटा रोड पर शनिवार दोपहर एक ट्रक की चपेट में एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसके साथ सवार अन्य महिला घायल है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, जख्मी महिला को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आजाद रोड, छेहरटा की परमिंदर कौर (46) अपनी बहन के साथ एक्टिवा पर सवार होकर छेहरटा से पुतलीघर की तरफ जा रही थी। इस दौरान जब वे खालसा कालेज के पास पहुंची तो पीछे से ही आ रहे एक ट्रक के पिछले हिस्से से यह टकरा गई। इस पर परमिंदर कौर का सिर ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक्टिवा सवार दूसरी महिला जख्मी हो गई। मौके पर पहुंचे कैंटोनमेंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन

इस घटना के बारे में आम आदमी पार्टी के पूर्व यूथ प्रधान वेद प्रकाश बबलू ने कहा कि खड्डे होने के कारण यह हादसा हुआ है। जब सरकार को टैक्स पूरा दिया जाता है, तो सड़कों को दुरुस्त रखना भी सरकार की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सिर्फ ट्रक चालक ही दोषी नहीं है बल्कि सांसद, हलके का विधायक और पार्षद के अलावा शहर का मेयर भी जिम्मेवार है। प्रधान ने पुलिस कमिश्नर से उक्त लोगों के खिलाफ भी आपराधिक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed