फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   accident, 7th class student died, brother injured, tataran

स्कूल बस के बाइक भिड़ी, छात्र की मौत, भाई घायल

Fri, 20 May 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/तरनतारन
ब्यूरो,अमर उजाला/तरनतारन Updated Fri, 20 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
accident, 7th class student died, brother injured, tataran
तरनतारन में निजी कॉलेज की बस के साथ टकराकर क्षतिग्रस्त हुआ मोटरसाइकिल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव डेरा साहिब समीप स्कूल बस से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सातवीं कक्षा के विद्यार्थी की मौत हो गई और उसका छोटा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। चोहला साहिब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

डेरा साहिब चौकी इंचार्ज एएसआई प्रकाश सिंह ने बताया कि कुलबीर सिंह (14) निवासी जौहल ढाए वाला बाबा दीप सिंह पब्लिक स्कूल डेरा साहिब में सातवीं कक्षा का छात्र था और उसका छोटा भाई लवप्रीत सिंह (12) पांचवी कक्षा में पढ़ता है। वीरवार को कुलबीर सिंह ने स्कूल से छुट्टी कर ली ती। वह अपने भाई लवप्रीत सिंह को बाइक पर स्कूल छोड़ने जा रहा था। गांव डेरा साहिब के पास सामने से आ रही निजी कॉलेज से उनकी भिंड़त हो गई। इससे बाइक चला रहे चला रहे कुलबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उसका भाई लवप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। 


नाबालिग चला रहा था बाइक
पंजाब में रोजाना सड़क हादसे हो रहे है। इनमें कई हादसे ऐसे होते हैं, जिनमें गाड़ी नाबालिग चला रहे होते है। यह मामला भी ऐसा ही है। स्कूल जाने वाले दोनों छात्र नाबालिग थे। हालांकि पुलिस की ओर से स्कूलों में जाकर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाता जाता है, लेकिन कई युवक इन नियमों का पालन नहीं करते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed