{"_id":"643b93c586bc79f82f0a1c97","slug":"aam-aadmi-party-protest-over-filing-of-fir-against-arvind-kejriwal-in-punjab-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज करने पर भड़की आप, अमृतसर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज करने पर भड़की आप, अमृतसर में किया प्रदर्शन
Sun, 16 Apr 2023 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:51 AM IST
सार
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि केजरीवाल के खिलाफ दर्ज किया झूठा मामला रद्द किया जाए। केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिशों को बंद किया जाए। दिल्ली की सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
अमृतसर में आप का प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आबकारी नीति मामले को लेकर सीबीआई की ओर से दर्ज की गई एफआईआर व की जा रही पूछताछ के खिलाफ आम आदमी पार्टी के वर्करों ने स्थानीय भंडारी पुल पर एक विशाल रोष प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में कैबिनेट मंत्री पंजाब डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर, विधायक जीवन जोत कौर, विधायक अजय गुप्ता, विधायक जसबीर सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान वर्करों ने केंद्र सरकार के खिलाफ पोस्टर व तख्तियां उठाई हुई थी। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि केजरीवाल के खिलाफ दर्ज किया झूठा मामला रद्द किया जाए। केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिशों को बंद किया जाए। दिल्ली की सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें बंद होनी चाहिए। आम आदमी पार्टी के नेताओं को एक साजिश के तहत झूठे मामलों में फंसाने की योजनाओं पर विराम लगना चाहिए। इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों की भी निंदा की गई।