फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सिखों की शहादत बनी मार्गदर्शक: मक्कड़

सिखों की शहादत बनी मार्गदर्शक: मक्कड़

Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
Amritsar
Amritsar Updated Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर। एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि श्री ननकाना साहिब का शहीदी साका वह कांड है जो कभी भुलाया नहीं जा सकता। गुरुद्वारा ननकाना साहिब की पवित्रता की बहाली के लिए सिखों द्वारा दी गई शहादत गुरु घरों की रक्षा के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हुई। मक्कड़ वीरवार सिख मिशनरी कालेज अमृतसर द्वारा साका ननकाना साहिब ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य व प्रभाव विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मक्कड़ ने कहा कि ननकाना साहिब में दी गई शहादत से कौम में आत्मविश्वास पैदा हुआ। एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार राजिंदर सिंह मेहता ने कहा कि सिख कौम हमेशा ही मुसीबतों का सामना करती रही है। श्री ननकाना साहिब का साका भी सिखों की हिम्मत, निडरता की अद्भुत गाथा है। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के श्री गुरु ग्रंथ साहिब अध्ययन केंद्र के डायरेक्टर प्रो. बलवंत सिंह ढिल्लो ने अपने पत्र में गुरुद्वारा सुधार लहर की उत्पत्ति व उद्देश्य में गुरुद्वारा सुधार लहर के बारे में विस्तृत विचार पेश किए। इसके अलावा डा. कुलविंदर सिंह बाजवा, डा. इंद्रजीत सिंह गोगोयानी, डा. तजिंदर पाल सिंह, प्रिंसिपल बलदेव सिंह, प्रो.दलजीत सिंह द्वारा ने पत्र पढ़े।
विज्ञापन

इस मौके पर अवतार सिंह मक्कड़, राजिंदर सिंह मेहता, बीबी किरणजोत कौर, सतबीर सिंह द्वारा प्रिंसिपल बलदेव सिंह की देखरेख में तैयार किया गया सोवीनार रिलीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed