फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चालीस करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर काबू

चालीस करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर काबू

Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
Amritsar
Amritsar Updated Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर। पंजाब पुलिस के स्पेशल नारकोटिस सैल ने भारत-पाक सीमा से 8 किलो हेरोइन को पकड़ा है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस दौरान एक सुखजिंदर सिंह नाम के तस्कर को भी पकड़ा गया है। जबकि इस तस्कर का दूसरा साथी मलकीत सिंह पुलिस को मौके पर चकमा देकर फरार हा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मीडिया के साथ बातचीत करते हुए स्पेशल नारकोटिस सैल के एआईजी रछपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पाकिस्तान से तस्कर होकर आई हेरोईन को लेकर अमृतसर की ओर एक सेंट्रो व जैन कार में आ रहे हैं। पुलिस ने अमृतसर अटारी रोड पर इंडिया गेट के पास नाका लगा कर जब दोनों कारों को रोक कर तलाशी ली गई तो इनमें से 8 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही एक तस्कर सुखजिंदर सिंह निवासी गांव चविंडा कलां को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी मलकीत सिंह निवासी गांव राजाताल मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

रछपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया है कि मलकीत सिंह सीमा पार से आई हेरोइन को सुखजिंदर सिंह पास सप्लाई करता था। आगे सुखजिंदर सिंह इस हेरोइन को अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़ और दिल्ली तक अन्य तस्करों तक पहुंचाता था। इस दोनों के नेटवर्क पाकिस्तान और अन्य देशों तक भी फैले हुए थे। उन्होंने यह भी खुलासा कि मलकीत सिंह अभी तक नशे की तीसरी खेप लेकर आ चुका है। इस गैंग के अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed