{"_id":"92-34297","slug":"Amritsar-34297-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए गर्भवती वहू को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए गर्भवती वहू को घर से निकाला
Amritsar
Updated Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। छेहर्टा क्षेत्र में एक गर्भवती महिला को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
मोनिका पुत्री रमेश कुमार ने थाना छेहर्टा पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उसकी शादी 24 जनवरी 2007 को सुनील कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी जालंधर के साथ हुई थी। मोनिका ने अनुसार शादी के समय उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज देकर विदा किया था। आरोप है कि शादी के तीन महीने बाद पति सुनील कुमार, ससुर अशोक कुमार, देवर साहिल और ननद श्रृति ने उसे दहेज लाने के तंग परेशान करना शुरू कर दिया। दहेज लाने के लिए उसे शारीरक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। 4 जुलाई 2010 को रमेश कुमार ने उसके पति सुनील कुमार को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए चार लाख रुपये नगद दिए थे। विवाहिता के अनुसार इतनी बड़ी रकम लेने के बाद भी उसके पति समेत ससुराल वालों की दहेज़ की भूख पूरी नहीं हुई और वो लगातार उस पर अपने पिता से ओर दहेज़ लाने का दबाव डालते रहे।
मोनिका ने बताया की अब उसके ससुराल वालों ने छह महीने पहले उसे गर्भावस्था में घर से निकाल दिया है।
इस सबंध में एएस.आई दविंदर कुमार ने बताया कि पीडिता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।