फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   दिसंबर में सीमा से शुरू होगा 6 हजार वस्तुओं का व्यापार

दिसंबर में सीमा से शुरू होगा 6 हजार वस्तुओं का व्यापार

Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
Amritsar
Amritsar Updated Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अटारी (अमृतसर)। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि दोनों पंजाब की आर्थिक खुशहाली के लिए व्यापार को बढ़ाने का सुनहरा दौर अब शुरू होने जा रहा है। 31 दिसंबर तक दोनों देशों के बीच अटारी-वाघा सीमा के रास्ते से 6 हजार वस्तुओं का व्यापार शुरू हो जाएगा। इससे भारत और पाकिस्तान स्थित पंजाब को आर्थिक लाभ होगा वहीं दोनों देशों के रिश्तों में भी मधुरता आएगी। सुखबीर बादल सोमवार को 6 कैबिनेट मंत्रियों और कृषि व व्यापार के विशेषज्ञों को लेकर पाकिस्तान रवाना हुए। सीमा पार पाकिस्तानी पंजाब के मुख्यमंत्री मियां शाहबाज शरीफ की ओर से सुखबीर बादल और उनके साथ गए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन

सुखबीर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा अटारी के माध्यम से व्यापार को बढ़ाने के लिए भारत और पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत पंजाब सरकार की ओर से की गई थी। जिसका परिणाम यह निकला कि 31 दिसंबर तक पंजाब की इस सीमा के रास्ते अब 6 हजार के करीब वस्तुओं का व्यापार शुरू हो जाएगा। पाकिस्तान में जाकर उनकी ओर से हुसैनीवाला बार्डर के माध्य से व्यापार शुरू करने और करतारपुर के रास्ते के संबंध में बातचीत की जाएगी। अटारी बार्डर के रास्ते व्यापार अधिक होने के कारण सब से अधिक आर्थिक लाभ पंजाब के माझा क्षेत्र को होगा। दोनों देशों में व्यापार बढ़ने से पंजाब आर्थिक रूप में मजबूत होगा।
विज्ञापन

सुखबीर ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से कोशिश की जा रही है कि दोनों देशों की सरकारें आम लोगों के आनेजाने के लिए वीजा प्रणाली को आसान बनाए। खासकर व्यापारियों को वीजा में अधिक से अधिक सुविधाएं दी जाएं। अमृतसर मेें भारत सरकार अपना वीजा सेंटर खोले। पंजाब सरकार के मुख्य सचिव राकेश सिंह की ओर से इस विषय पर दिल्ली सरकार और पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत शुरू की गई है। उन्हेांने कहा कि अमृतसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस कई अस्पताल हैं, लेकिन पाकिस्तान में सुविधाओं वाले अस्पताल कम हैं। मौजूद समय में पाकिस्तान से भारत आकर इलाज करवाने वालों को पहले दिल्ली जाना पड़ता है। दोनाें देशों की सरकारों के साथ बातचीत करके ऐसा प्रबंध वीजा प्रणाली में करवाया जाएगा कि पाकिस्तान से इलाज के लिए मरीज सीधे अमृतसर आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर ने कहा कि कबड्डी पंजाब का मुख्य खेल बनाया जाएगा। दोनों देशों के पंजाबियों को जोड़ने के लिए कबड्डी विशेष भूमिका निभा सकती है। वह पाकिस्तान जाकर 7 नवंबर को लाहौर में हो रहे दूसरे एशिया कबड्डी कप का उद्घाटन भी करेंगे। कबड्डी को उत्साहित करने के लिए पंजाब के युवाओं को नशा से दूर करने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं। इस खेल के विकास के लिए दोनों देशों की सरकारें भी आपसी सहयोग करेंगी। पिछले साल सुखबीर ने ईरान में हुए पहले कबड्डी कप का भी शुभारंभ किया था। इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, सरवन सिंह फिल्लौर, सिकंदर सिंह मलूका, अनिल जोशी, शरणजीत सिंह ढिल्लो, सांसद रतन सिंह अजनाला, विधायक विरसा सिंह वल्टोहा, हरमीत सिंह संधू, सरूप चंद सिंगला, सोमप्रकाश, कमल ओसवाल, संजीव बावा, सीपी औजला, दिनकर गुप्ता, नीरज सलूजा, रंग बहादुर संघा, रुपिंदर सचदेवा, प्रनीत चंडोक, जैदीप सिंह और दलीप शर्मा आदि भी रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed