फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ऐजंसियों को कंप्यूटर निगरानी का अधिकार लोगो के घरों में झांकने जैसा-जाखड़

ऐजंसियों को कंप्यूटर निगरानी का अधिकार लोगो के घरों में झांकने जैसा-जाखड़

Sat, 22 Dec 2018 10:08 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
ऐजंसियों को कंप्यूटर निगरानी का अधिकार लोगो के घरों में झांकने जैसा-जाखड़
हार से बौखलाई भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है: जाखड़
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर के लिए मोदी, इमरान खान का किया धन्यवाद
बोले-गुरदासपुर से ही लड़ूंगा लोकसभा चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। 10 सुरक्षा एजेंसियों को किसी भी कंप्यूटर की निगरानी करने का अधिकार देना आम लोगों के घरों में झांकने जैसा है, जो कदापि सही नहीं है। इससे लोकतंत्र को खतरा है और सत्तापक्ष विपक्ष को दबाने के लिए इस अधिकार का गलत उपयोग करेगा। इससे लोगों की निजी बातचीत, जीवन इत्यादि में राजनीतिक दखलंदाजी होगी। हार से बौखलाई भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है। जिसकी मिसाल पिछले समय में सीबीआई, ईडी तथा सुप्रीम कोर्ट में दखल देना है। यह प्रतिक्रिया गुरदासपुर के सांसद तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। रैली के लिए गुरदासपुर आ रहे मोदी का उन्होंने स्वागत किया। उन्होंने कहा मोदी यहां आकर गुरदासपुर के लोगों को बेहतर सौगात दें। करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए उन्होंने मोदी, इमरान खान समेत अन्य लोगों का धन्यवाद किया। जाखड़ ने कहा कि एनडीए आरएसएस की सोच को लागू कर रही है, जो अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। यह उनकी सहयोगी पार्टी अकाली दल को सोचना है कि वह अल्पसंख्यकों के साथ है या खिलाफ। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए आरएसएस बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने करतारपुर लांघा खुलवाने के लिए कभी प्रयास नहीं किया, लेकिन क्या मोदी बता सकते हैं कि किस भाजपा लीडर ने लांघे को भारत में रखने की आवाज उठाई। गुरदासपुर से 2019 के चुनावों संबंधी जाखड़ ने कहा कि वह पूरी तरह तैयार हैं तथा गुरदासपुर से ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि करतापुर कॉरिडोर पर उन्होंने देखा कि दूरबीन बेहद खस्ता हालत में ह, जिसके लिए उन्होंने प्रशासन को पत्र लिखकर सांसद फंड से बढ़िया इंतजाम करने के लिए कहा। पंचायत चुनावों में अकाली दल के कागज न दाखिल होने तथा विधायकों की ओर से चहेतों को सरपंच बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब में ऐसा कुछ नहीं है और कांग्रेस लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। इस मौके पर उनके साथ गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा भी साथ थे।

22जीडीआर1- प्रेसवार्ता के दौरान सुनील जाखड़ और साथ में विधायक पाहड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed