फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   विधायक ने गिनाईं बजट में हलके को मिली सौगातें

विधायक ने गिनाईं बजट में हलके को मिली सौगातें

Sun, 25 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने गिनाईं बजट में हलके को मिली सौगातें
विधायक ने गिनाईं बजट में हलके को मिली सौगातें
विज्ञापन

इंडस्ट्री, एयरपोर्ट और लॉजिस्टिक्स हब समेत कई प्रोजेक्टों को मंजूरी
रेलवे फाटकों पर बनने वाले ब्रिज और अंडर पास भी मंजूर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
कैप्टन सरकार के दूसरे बजट के आने पर विधायक अमित विज ने रविवार को हलका वासियों को बजट में जिले को मिलीं सौगातें गिनाईं। विधायक अमित विज के निवास स्थान पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें जिला कांग्रेस प्रधान अनिल विज समेत कांग्रेस नेता और पार्षद मौजूद रहे।
विधायक ने कैप्टन सरकार के बजट को हर वर्ग के लिए फायदेमंद बताया। इसमें हलके के कई प्रोजेक्टों को शामिल करने के लिए सीएम कैप्टन, वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का आभार भी जताया। विधायक ने कहा कि कैप्टन सरकार ने अपना दूसरा बजट पेश कर दिया। सरकार ने बजट में सूबे के कंडी और बार्डर क्षेत्रों के लिए तीन हजार करोड़ रखे हैं। इसका फायदा जिला पठानकोट को भी मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग से जुड़ी समस्याओं के हल के लिए भी बजट में प्रवानगी मिल गई है। इसके तहत ढाकी, तलवाड़ा जटटां में ओवरब्रिज और सुजानपुर व मीरथल-नलूंगा में अंडर पास बनाने को मंजूरी मिल गई है। बजट में उक्त प्रोजेक्टों के लिए फंड रखे गए हैं। अब रेलवे की मंजूरी के बाद जल्द ही इनका काम मुकम्मल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले के फोकल प्वाइंट में 25 एकड़ भूमि पर लोजिस्टिक हब बनाया जाएगा। रेल यातायात से लॉजिस्टिक हब को कनेक्ट किया जाएगा। इससे जिले की इंडस्ट्री को भी ट्रांसपोर्टेेशन में बूस्ट मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हलके में पार्कों के लिए दो करोड़ मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे में पानी और सीवरेज की पाइपें बदलने के लिए भी 500 करोड़ बजट में रखे गए हैं। वहीं शाहपुरकंडी डैम में टूरिज्म के लिए भी करोड़ों खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्किल डेवलपमेंट के लिए मई तक सेंटर शुरू कर बच्चों को स्किल ट्रेनिंग मुहैया कराई जाएगी। उनकी कोशिश दो हजार नौजवानों को स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण करवाकर नौकरी दिलाई जाए। इस दौरान विभूति शर्मा, रोहित सयाल, जुगिल किशोर, राकेश बब्बी, जोगिंद्र पहलवान, रिटू कोहली, विकास महाजन बंटी, रोहित कोहली, गौरव वडेहरा और हरेंद्र कौर भी मौजूद थे।

पठानकोट-दिल्ली हवाई उड़ानें 5 से
सालों से बंद पड़े पठानकोट एयरपोर्ट से भी 5 अप्रैल से दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू होने की बात विधायक अमित विज ने कही। उन्होंने कहा कि एलाइंज एयरवेज के विमान हफ्ते में तीन दिन यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। 5 अप्रैल को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पठानकोट एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। एयरपोर्ट रोड के निर्माण के लिए भी सीएम रिलीफ फंड से हलके को 35 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है।


पेप्सी प्लांट का नींव पत्थर रखेंगे सीएम
विधायक अमित विज ने बताया कि पठानकोट में इंडस्ट्री लाने के वादे को पूरा करते हुए कैप्टन सरकार के प्रयासों से अप्रैल माह में ही पेप्सी कंपनी यहां प्लांट लगाने जा रही है। 800 करोड़ के निवेश से लगने वाले इस प्लांट का नींव पत्थर रखने के लिए अप्रैल की 5 तारीख को ही सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद पठानकोट आएंगे। उन्होंने कहा कि पेप्सी कंपनी का प्लांट लगने से जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक विकास भी होगा।


फोटो -2- पठानकोट में प्रेसवार्ता के दौरान बजट की सौगातें बताते हुए विधायक व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed