फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पंजाब के निकाय मंत्री ने पूर्व उप मुख्यमंत्री के चलते बदला मोबाइल नंबर

पंजाब के निकाय मंत्री ने पूर्व उप मुख्यमंत्री के चलते बदला मोबाइल नंबर

Sat, 06 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के निकाय मंत्री ने पूर्व उप मुख्यमंत्री के चलते बदला मोबाइल नंबर
सभी केंद्र
विज्ञापन


सिद्धू बोले-सुखबीर बादल ने मेरा फोन सर्विलांस में लगाया था
पंजाब के निकाय मंत्री ने पूर्व उप मुख्यमंत्री के कारण बदला मोबाइल नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
पंजाब के निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को अपना पुराना मोबाइल नंबर बदलना पड़ा है। कहते हैं कि पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने उनका नंबर सर्विलांस पर लगा दिया था (टेप करवा रहे थे)। जिसके चलते उन्हें नंबर बदलना पड़ा। अपने चहेतों का फोन नंबर अपने मोबाइल में फीड करते हुए सिद्धू कहते हैं कि सरकार बदले की नीति पर जब उतरती है तो क्या-क्या नहीं करती।

स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र सरकार की तारीफ
सिद्धू कैमरे के आगे और पीछे यही कहते हैं कि पंजाब को गप्पी सुखबीर ने कई सौ साल पीछे धकेल दिया है। पंजाब की नस्लें बर्बाद करने में पुरानी सरकार का बहुत बड़ा हाथ रहा है। सिद्धू देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली को जेटली साहब व जेटली सर कहकर प्रेस कांफ्रेंस में संबोधन करते रहे। और तो और पंजाब में स्मार्ट सिटी का सपना साकार होने के पीछे भी उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ की, खासकर सिद्धू के संबोधन में जेटली साहब कई बार सुना गया।
विज्ञापन


20 से पहले मिलेगा निगम को मेयर: सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 20 जनवरी के पहले मेयर का चुनाव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कर सकते हैं। सिद्धू ने यह भी कहा कि सीएम साहब जिसे मेयर बनाएंगे उन्हें मंजूर है। सीएम की मर्जी के बगैर कोई कुछ नहीं बन सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप किसानों को भड़का रही है
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी का वजूद पंजाब में खिसक गया है। आप किसानों को भड़का रही है। पूर्व सरकार ने किसानों की सहायता के लिए दी जाने वाली ग्रांट में अपने समर्थकों को फिट किया था, जांच में खुलासा होने के बाद छंटनी की गई है तो इसमें गलत क्या है।

चड्ढा मामले से जताई अनभिज्ञता
नवजोत सिंह सिद्धू चर्चित चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) मामले में अनभिज्ञ दिखे। उन्हें इस बात की जानकारी थी कि सीकेडी के पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा की अश्लील वीडियो वायरल हुई है, यह भी पता था कि चड्ढा के बेटे ने सुसाइड किया है। लेकिन यह जानकारी नहीं थी कि चड्ढा के बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीती महिला का पति भी नामजद है और कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता व पंजाब सचिव को भी एफआईआर में आरोपी बनाया गया है। सिद्धू कहते हैं कि उन्हें इस बारे जानकारी नहीं है।

500 करोड़ में तीन स्मार्ट सिटी की सड़कें होगी स्मार्ट: सिद्धू
केंद्र सरकार ने रिलीज किया फंड, विकास कार्य शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
राज्य के निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर अमृतसर भेजी टीम के साथ बैठक कर पंजाब के पहली तीन स्मार्ट सिटी अमृतसर, जालंधर व लुधियाना को लेकर विकास का खाका खींचा। तीनों शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने रिलीज कर दिए हैं। जिनमें लुधियाना में 200 करोड़ व अमृतसर एवं जालंधर पर 150-150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अमृतसर में स्मार्ट सिटी को लेकर प्रोजेक्ट शुरू कर दिए गए हैं। यहां पांच नए पुल बनेंगे, वहीं सीवेरज प्रणाली सौ प्रतिशत होगी। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि भारत सरकार व पंजाब सरकार मिलकर पंजाब में स्मार्ट सिटी का सपना लेकर आए हैं। जिसे हर हालत में दो साल में पूरा कर लिया जाएगा। अमृतसर में स्पोर्टस पार्क बनेंगे, अमृतसर में बीसीसीआई इंटरनेशनल व 20-टूवेंटी क्रिकेट मैच करवाए इसके लिए वो प्रयास करेंगे।

निकाय मंत्री ने कहा कि पंजाब में विकास का खाका कांग्रेस ने खींचा है, जिसे हर हालत में दो सालों में पूरा कर लिया जाएगा। पंजाब का कोई गांव नहीं बचेगा जहां सड़के न पहुंचे, हर गांव में सड़क औरस्त्रत्त् हर गांव में बिजली-पानी पहुंचाना और किसानों के लिए कांग्रेस हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed