{"_id":"59e636814f1c1b70548b7f4b","slug":"91508259457-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव चक्की हरियाल में पिछले 1 वर्ष से पीने का पानी नहीं करवाया उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव चक्की हरियाल में पिछले 1 वर्ष से पीने का पानी नहीं करवाया उपलब्ध
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल संकट के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट
गंाव चक्की हरियाल के वार्ड नंबर 5 में पिछले एक वर्ष से पीने का पानी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा। पेयजल समस्या के खिलाफ लोगों ने शिव सेना इंकलाब की अगुवाई में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी जल्द समस्या हल नहीं हुई तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन की अगुवाई शिव सेना इंकलाब के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता रजनीश कालू ने की। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे राजकुमार राजू, संतोष देवी, राज रानी, सुरेश कुमारी, पुष्पा देवी, सुरिंद्र कुमारी, कमलेश रानी आदि ने बताया कि उनके गांव में पिछले एक वर्ष से पीने के पानी की किल्लत है। उन्होंने इस संबंधी गांव के सरपंच राजीव बिल्ला के साथ-साथ जन सेेहत विभाग के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवा रखी है। इसके बाद भी विभाग ने उनकी समस्या हल नहीं कई। उन्हें मजबूरी में 800 से 1000 रुपये में पानी का टैंकर खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार व विभाग से पानी की समस्या को शीघ्र दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्या हल नहीं हुई तो वह राष्ट्रीय राजमार्ग डलहौजी रोड पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन करेंग, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस अवसर पर निर्मला देवी, वीना देवी, कांता देवी, आशा रानी, ऊषा देवी, दर्शना कुमारी, मीरा, किरण, मोनी, विधिया, सुख देवी मौजूद थीं।