फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   85 thousand looted from fruit trader at gun point

बटाला : गन प्वाइंट पर फल व्यापारी से 85 हजार लूटे, लुटेरों ने मोबाइल भी छीना

Tue, 24 Aug 2021 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
85 thousand looted from fruit trader at gun point
बटाला। बटाला शहर की बैंक कॉलोनी के पास मंगलवार को सुबह करीब 4:30 बजे दो अज्ञात लुटेरों ने गन प्वाइंट पर एक फल विक्रेता से 85 हजार रुपये लूट लेने का मामला सामने आया है। लुटेरों ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब फल व्यापारी पैसे लेकर मंडी को फल की खरीदारी के लिए जा रहा था। इस वारदात की सूचना मिलने पर थाना सिटी की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में फल विक्रेता अंकुश कुमार निवासी ठठियारी मोहल्ला बटाला ने बताया कि वह फल का व्यापारी है। मंगलवार को सुबह वह मंडी को जा रहा था । उसकी जेब में 85 हजार रुपये थे। जब वह बैंक कॉलोनी के पास पहुंचा तो पीछे से दो अज्ञात युवक जिन्होंने अपना मुंह ढका हुआ था, काले मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने आते ही पहले उसके सिर पर वार किया और उसके बाद गन प्वाइंट पर उससे 85 हजार रुपये और एक मोबाइल छीन कर फरार हो गए। उन्होंने पीछा किया लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। इस संबंध में थाना सिटी के सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि अंकुश कुमार फल विक्रेता ने उन्हें इस लूट के बारे में सूचना दे दी है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। इस वारदात को लेकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही आगे की कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं बता दें कि सोमवार को दिनदहाड़े बटाला के बेड़ियां मोहल्ला में 55 वर्षीय घर में अकेली एक महिला हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मंगलवार को लुटेरों ने 85 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इससे लगता है कि अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed