फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   यैलो लाइन के बाहर खड़े ट्रक में टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत

यैलो लाइन के बाहर खड़े ट्रक में टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत

Sun, 09 Sep 2018 09:40 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
यैलो लाइन के बाहर खड़े ट्रक में टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत
यलो लाइन के बाहर खड़े ट्रक में टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

डलहौजी रोड पर शोरूम में काम करता था 22 वर्षीय युवक
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। रविवार देर शाम डलहौजी रोड ओल्ड एसडीएम कोर्ट के सामने खड़े ट्रक से टकराए बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 22 वर्षीय शुभम गांव मनवाल में रहता था और डलहौजी रोड स्थित एक शोरूम पर काम करता था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। थाना डिवीजन नंबर 1 के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि दोपहर बाद 5 बजे के करीब शुभम किसी काम से शोरूम से निकल गांधी चौक जा रहा था कि एसडीएम कोर्ट के सामने यलो लाइन से बाहर खड़े ट्रक से शुभम की बाइक टकरा गई। गंभीर हालत में शुभम को अमनदीप अस्पताल पंहुचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि देर शाम को शुभम की मौत हुई, जिससे पोस्टमार्टम नहीं करवाया जा सका। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं जांच अधिकारी एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि जिससे टकराकर युवक की मौत हुई वह किसी ट्रांसपोर्टर का ट्रक है। ट्रक यलो लाइन के बाहर था, इसलिए ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed