फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सभी केंद्रों के ध्यानार्थ जम्मू में आतंकी हमले के बाद गुरदासपुर में हाई अलर्ट

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ जम्मू में आतंकी हमले के बाद गुरदासपुर में हाई अलर्ट

Sat, 10 Feb 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ जम्मू में आतंकी हमले के बाद गुरदासपुर में हाई अलर्ट
जम्मू में आतंकी हमले के बाद पांच जिलों में हाई अलर्ट
विज्ञापन

सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, चप्पे चप्पे पर रखी जा रही है नजर: एसएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
जम्मू के आर्मी कैंप में शनिवार की सुबह किए गए फिदायीन हमले के बाद सूबे के पांच सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। शनिवार दोपहर गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा बलों ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया और यात्रियों के सामान की चेकिंग की।
बार्डर रेंज के आईजी एसपीएस परमार ने बताया हमले के कुछ देर बाद ही उनके अधीन पड़ते पांच जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन और पुलिस जिला बटाला में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। पंजाब पुलिस के 1500 कर्मचारी लाइन आफ डिफेंस पर नजर रख रहे है। एहतियात के तौर पर सभी एसएसपी को हिदायत दी गई है कि वह चौकन्ने रहकर शहरों में पुलिस की गश्त और नाके बढ़ाएं। एसएसपी गुरदासपुर हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि पूरी सतर्कता बरती जा रही है। हाईवे पर वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति पर शक जाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन

जिला गुरदासपुर पाकिस्तान की सीमा के बिल्कुल साथ सटा हुआ है। दीनानगर तथा पठानकोट में भी बड़े आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया जा चुका है। 27 जुलाई 2015 को दीनानगर थाने में हमला हुआ था। ऐसे में जिला गुरदासपुर में ज्यादा चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed