फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मोबाइल एप पर छेड़छाड़ की सूचना दें युवतियां

मोबाइल एप पर छेड़छाड़ की सूचना दें युवतियां

Thu, 01 Mar 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल एप पर छेड़छाड़ की सूचना दें युवतियां
‘मोबाइल एप पर छेड़छाड़ की सूचना दें युवतियां’
विज्ञापन

छात्राओं को शक्ति एप के बारे में दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
आईटीआई वुमन कॉलेज की छात्राओं को वीरवार को ‘शक्ति एप’ व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। कॉलेज परिसर में सांझ केंद्र के इंचार्ज अजविंद्र सिंह के नेतृत्व में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें वक्ता कविता ने छात्राओं को बताया कि सांझ केंद्र जहां लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल चोरी होने से लेकर पासपोर्ट वेरिफिकेशन तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है, वहीं महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी मुहिम चलाई जा रही है।

इसके तहत शहर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और सार्र्वजनिक स्थलों पर शिकायत बॉक्स स्थापित किए गए हैं। इसमें महिलाओं एवं स्कूल व कॉलेज की छात्राएं उनसे छेड़छाड़ से लेकर अन्य किसी भी तरह की समस्या संबंधी उसकी शिकायत बाक्स में डाल सकती है। उन्हें पुलिस से मिलकर तुरंत हल करवाया जाएगा तथा इसमें शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही पंजाब पुलिस की ओर से ‘शक्ति एप’ बनाई गई है। उन्होंने सुविधा केंद्र की जानकारियों संबंधी और ‘पुलिस का जानो’ बनाए गए एप के बारे में भी जानकारी दी। इसमें हर व्यक्ति सुविधा केेंद्र में होने वाले कार्यों की जानकारी हासिल कर सकता है और पुलिस अधिकारियों के नाम और नंबर के बारे में पता कर सकता है। सांझ केंद्र के सदस्य और वक्ता विजय पासी ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक होना चाहिए। इस दौरान प्रिंसिपल स्वर्ण कांता, सांझ ऑपरेटर नवदीप और सदस्य आशा भगत भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


फोटो : 14, शक्ति एप के बारे में जानकारी देते हुए वुमन सेल के कर्मचारी व अन्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed