फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   6.50 lakhs cheated by pretending to send abroad

Amritsar News: विदेश भेजने व वहां पर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगे 6.50 लाख, केस दर्ज

Sun, 07 Jul 2024 05:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
6.50 lakhs cheated by pretending to send abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। विदेश भेजने व वहां पर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 6.50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना चाटीविंड पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों के नाम हर्ष वधवा, उसकी पत्नी शालिका वधवा, सिमरनजीत सिंह, रमन, अरमान, अवंतिका शर्मा, दविंदर सिंह और दीपाली है। यह सभी आरोपी अबोहर के रहने वाले हैं। केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस शिकायत में मधु शर्मा ने बताया कि उसकी बेटी वंशिका विदेश जाने की चाहवान है। वह बेटी को विदेश भेजने के लिए कई जगहों पर जाकर जानकारी जुटा रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात आरोपियों के साथ हुई। आरोपियों ने उन्हें विश्वास दिलवाया कि वह उनकी बेटी के कनाडा भेज देंगे और वहां पर नौकरी भी दिलवा देंगे। इसके बदले में आरोपियों ने उनसे 6.50 लाख रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने वंशिका का पासपोर्ट वीजा लगवाने के लिए ले लिया। काफी दिन बीत जाने के बाद आरोपियों ने न तो बेटी को विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। वह जब भी आरोपियों से इस बारे में बात करती तो वह कुछ न कुछ कहकर टाल देते। इसी तरह समय निकलता गया, लेकिन आरोपियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से मना कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि आरोपी अपना दफ्तर बंद कर फरार हो चुके हैं। फिलहाल इन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed