{"_id":"5b96a4fb867a557f6a2a3024","slug":"61536599291-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह सिख जत्थेबंदियों ने रोष मार्च निकाला,सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह सिख जत्थेबंदियों ने रोष मार्च निकाला,सौंपा ज्ञापन
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समूह सिख जत्थेबंदियों ने निकाला रोष मार्च
बाबे के विवाह पर किसी शिअद के नेता को अगुवाई न करने दी जाए: समूह सिख जत्थेबंदियां
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। सिख जत्थेबंदियों ने सोमवार को काहनूवान रोड से रोष मार्च निकाला। रोष मार्च का समापन एसडीएम बटाला कार्यालय के सामने हुआ। रोष मार्च की अगुवाई सिख जत्थेबंदियों के सांझा दल के प्रधान ज्ञानी दविंदर सिंह, सुखजिंदर सिंह दाबांवाला, सुरजीत सिंह तुगलवाल, रूपिंदर सिंह शामपुरा, सुखविंदर सिंह और प्रभजोत सिंह ने की।
इस मौके पर जत्थेबंदियों के नेताओं ने एसडीएम बटाला के नाम पर एक ज्ञापन भी सौंपा। नेताओं ने बताया कि उन्होंने दिए अपने मांग पत्र में सिविल प्रशासन को बताया है कि जस्टिस रंजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और बहिबल कलां गोली कांड की घटनाओं को लेकर सिख संगत में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि पंथक जत्थेबंदियां शिअद (बादल दल) के किसी भी नेता को किसी धार्मिक प्रोग्राम में अगुवाई नहीं करने देंगे। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को बटाला शहर में सिख संगत की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी का विवाह पर्व मनाया जा रहा है जिसकी शुरुआत गुरुद्वारा डेरा साहिब बटाला से की जाएगी।
उन्होंने बताया कि उनके संगठनों की मांग है कि इस समारोह में शिअद (बादल) के किसी भी लीडर को किसी भी किस्म की अगुवाई न करने दी जाए, न ही गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी वाली ट्राली में बैठने की आज्ञा दी जाए औैर न ही बोलने दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने ऐसा न किया तो विवाह पर्व वाले दिन धार्मिक जत्थेबंदियां और सिख संगत उक्त नेताओं को नगर कीर्तन की अगुुवाई करने से रोकने के लिए खुद मजबूर होंगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने बताया कि विवाह पर्व पर नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे, ग्रंथी साहिबान, कीर्तनी और अमृतधारी गुरसिख ही करेंगे।
विज्ञापन
फोटो- 10जीडीआरबीटीएलपी04
कैप्शन- बटाला में रोष मार्च निकालते हुये समूह सिख जत्थेबंदियां