फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   लोकसभा चुनावों के लिए अपना पंजाब पार्टी ने कसी कमर

लोकसभा चुनावों के लिए अपना पंजाब पार्टी ने कसी कमर

Tue, 06 Mar 2018 09:56 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के लिए अपना पंजाब पार्टी ने कसी कमर
कांग्रेस से भी लोगों का मोह भंग: छोटेपुर
विज्ञापन

कहा, लोकसभा चुनाव के लिए आपणा पंजाब पार्टी ने कसी कमर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
आपणा पंजाब पार्टी के पंजाब प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की गतिविधियां आरंभ कर दी है। छोटेपुर ने मंगलवार को गुरदासपुर के प्रेसीडेंट पार्क में पार्टी वर्करों को लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लेने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि लोगों ने दस वर्ष अकाली-भाजपा शासन के बाद एक साल कांग्रेस का राज भी देख लिया है।
अकाली-भाजपा की नीतियों से दुखी होकर सूबे के लोग कांग्रेस को सत्ता में लेकर आए। अब कैप्टन सरकार की एक साल की कारगुजारी को देखकर लोगों का मोह कांग्रेस भंग हो चुका है। गत विधानसभा चुनावों में लोगों ने आम आदमी पार्टी को जिस तरह से नकारा था, उससे इस पार्टी का अहंकार भी तोड़ा है। छोटेपुर ने कहा कि पंजाब के लोग बदलाव चाहते है। अकाली भाजपा सरकार की अपना पंजाब पार्टी दस साल की ज्यादातियों, नशे में लिप्त नौजवान, कांग्रेस के झूठे वादे, नशे के कारोबार के अलावा अन्य सामाजिक बुराईयों के खिलाफ घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन

छोटेपुर ने कहा अकाली और कांग्रेस एक ही सिक्के के पहलू है। पार्टी की मजबूती के लिए जिला स्तर पर 21 मेंबरी कमेटियों के अलावा ब्लाक व गांव स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमनदीप सिह गिल, किसान विंग के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह, बाऊ हरबंस लाल गुरदासपुर, महिला विंग की जिलाध्यक्ष पूर्णा देवी, वक्ता अपना पंजाब पार्टी अमरीक सिंह धर्मी फौजी, जिला उपाध्यक्ष रजिंदर सिंह भंगू, यूथ विंग के जिला उपाध्यक्ष सरबपाल सिंह, रणजोध सिंह, बलजीत सिंह, थानेदार कर्म सिंह, चैन सिंह, हरप्रीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed