फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   अपनी मांगों को लेकर निगम मुलाजिमों की गेट रैली जारी

अपनी मांगों को लेकर निगम मुलाजिमों की गेट रैली जारी

Thu, 22 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर निगम मुलाजिमों की गेट रैली जारी
निगम मुलाजिमों ने की गेट रैली जारी
विज्ञापन

वेतन, पीएफ और रेगुलर करने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
नगर निगम मुलाजिमों की ओर से मांगों के लिए भारतीय मजदूर संघ पठानकोट के बैनर तले किया जा रहा रोष प्रदर्शन वीरवार को भी जारी रहा। संघ के जिला प्रधान राहुल शर्मा और जिला सचिव केवल शर्मा की अगुवाई में मुलाजिमों ने नगर निगम दफ्तर पर गेट रैली की। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री गुरमेज सिंह मुख्य तौर पर उपस्थित हुए।
गेट रैली में भारतीय मजदूर संघ ने नगर निगम मुलाजिमों के रुके हुए वेतन, पीएफ और कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने समेत कई मांगें उठाईं। इसके अलावा संघ ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के महासचिव रमेश दरोगा के पठानकोट से किए गए तबादले के खिलाफ रोष जताया और रमेश दरोगा के तबादले रद्द करते हुए दोबारा पठानकोट में ड्यूटी लगाने की मांग की।
विज्ञापन

गुरमेज सिंह, राहुल शर्मा और केवल शर्मा ने बताया कि अब तक पक्के मुलाजिमों को वेतन नहीं दिया गया है। इसके कारण मुलाजिमों के घर का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। इसके साथ ही आउट सोर्स मुलाजिमों का वेतन तीन महीनों से पेंडिंग चल रहा है। कच्चे मुलाजिमों को पक्के करने की पालिसी बनाई जाए और मुलाजिमों को जो हर महीने पीएफ काटा जाता है। वह लगभग एक वर्ष से पेंडिंग चल रहा है उससे भी मुलाजिमों का वित्तीय नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर अंदर प्रशासन ने यूनियन के साथ बात नहीं की तो संघर्ष तेज किया जाएगा। बैठक में सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान रमेश कट्टो, सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुनील, असंगठित क्षेत्र के प्रधान अरुण मेहता, प्रभजोत शर्मा, हीरा लाल, श्रवण, त्रिलोक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो -3- पठानकोट में नर निगम कार्यालय में मांगों को लेकर गेट रैली करते निगम मुलाजिम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed