{"_id":"603007a8ddc21013f579583f","slug":"60-year-old-woman-died-of-heart-attack-in-amritsar-international-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता जाने के लिए बुजुर्ग महिला ने पकड़ी फ्लाइट, उड़ान भरते ही आया हार्ट अटैक, नहीं बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता जाने के लिए बुजुर्ग महिला ने पकड़ी फ्लाइट, उड़ान भरते ही आया हार्ट अटैक, नहीं बची जान
Sat, 20 Feb 2021 12:21 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से कोलकाता के लिए उड़ान भरते ही एक बुजुर्ग महिला यात्री को हार्ट अटैक आ गया। एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारियों ने महिला को तुरंत एयरपोर्ट रोड स्थित आईवीवाई अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया।
विज्ञापन
लुधियाना के जगरांव निवासी कृष्णा देवी (60) बहू और बेटे के साथ कोलकाता जाने के लिए शुक्रवार को सुबह श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं थीं। जैसे ही विमान उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर निकला। इसी दौरान बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी को दिल का दौरा पड़ गया। बेटे ने इसकी जानकारी एयर होस्टेस को दी। इसके बाद एयर होस्टेस ने जहाज के मुख्य पाइलट को सूचित किया।
विज्ञापन
पायलट ने सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। इसके बाद पायलट जहाज को वापस रनवे पर ले आया। एयरलाइंस के कर्मचारियों ने महिला को जहाज से निकाला और निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां बुजुर्ग महिला को मृत बता दिया। इसके बाद बुजुर्ग महिला के बहू-बेटा शव लेकर जगरांव के लिए रवाना हो गए। महिला की मौत होने के कारण फ्लाइट ने करीब एक घंटा देरी से उड़ान भरी।
विज्ञापन