फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   श्री अकाल तख्त साहिब से मिली भाई जसंवत सिंह को शिरोमणि रागी की उपाधि

श्री अकाल तख्त साहिब से मिली भाई जसंवत सिंह को शिरोमणि रागी की उपाधि

Tue, 28 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब से मिली भाई जसंवत सिंह को शिरोमणि रागी की उपाधि
सभी केंद्र
विज्ञापन


बाबा बलबीर सिंह को शिरोमणि सेवा रत्न की मिली उपाधि
श्री अकाल तख्त साहिब से मिली भाई जसंवत सिंह को शिरोमणि रागी की उपाधि
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
श्री अकाल तख्त साहिब के तरफ से भाई जसवंत सिंह को शिरोमणि रागी व बाबा बलबीर सिंह को शिरो मणि सेवा रत्न की उपाधि दी गई। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह व एसजीपीसी के प्रधान प्रोफेसर किरपाल सिंह बंडूगर ने दोनों को सिख कौम का हीरा बताते हुए विशेष सम्मान दिया।
सिख कौम के सर्वोच्च स्थान श्री अकाल तख्त साहिब में मंगलवार को पंथक सेवाओं को निभाने के लिए भाई जसवंत सिंह पूर्व हजूरी रागी शिरोमणि रागी व बाबा बलबीर सिंह (मुखी शिरोमणि पंथ अकाली दल बुड्डा दल) को शिरोमणि सेवा रत्न की उपाधि दी गई। यह सम्मान देने का फैसला पांच सिंह साहिबान के तरफ से लिया गया था। जिसके तहत आज श्री अकाल तख्त साहिब पर विशेष आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर गुरवाणी कीर्तन उपरांत श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रणबीर सिंह ने अरदास की। इसके बाद परंपरा के तहत भाई जसवंत सिंह व बाबा बलबीर सिंह को सम्मान दिया गया। इस मौके पर श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह व श्री अकाल तख्त साहिब के ग्रंथी ज्ञानी भाग सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिख कौम के हीरे हैं दोनों : जत्थेदार, एसजीपीसी
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि जिन सिखों ने पंथ के लिए अपना विशेष योगदान दिया हो उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब से सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दोनों सिख साहिबान ने सिख पंथ के लिए अपनी जिन्दगी बिता दी। जिन्हें यह सम्मान देना सिख कौम का फर्ज बनता था। उधर, एसजीपीसी के प्रधान प्रोफेसर किरपाल सिंह बंडूगर ने कहा कि सिख कौम हमेशा सिख कौम के लिए काम करने वालों को सम्मान देती है, यह सम्मान उसी का हिस्सा है। दोनों सिख कौम के हीरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed