फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पठानकोट को मिलेगा बेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन अवार्ड

पठानकोट को मिलेगा बेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन अवार्ड

Wed, 13 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट को मिलेगा बेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन अवार्ड
पठानकोट को मिलेगा बेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन अवार्ड
विज्ञापन

पठानकोट।
आल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (ऐमा) के बेस्ट लोकल मैनेजमेंट अवार्ड-2017 की दौड़ में पठानकोट लोकल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने बाजी मारी है। अवार्ड की दौड़ में शामिल 31 एसोसिएशन में सिर्फ सात को ही यह अवार्ड मिलेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर एसके पुंज को यह अवार्ड 28 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रदान करेंगे।

आल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के साथ एफिलेटेड पठानकोट लोकल मैनेजमेंट एसोसिएशन का गठन वर्ष 2016 में किया गया था। श्री साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन इंजीनियर एसके पुंज को अध्यक्ष और ग्रुप के ही कार्यकारी डायरेक्टर डॉ नरेश नागपाल को जनरल सचिव नियुक्त किया गया था। लोकल मैनेजमेंट एसोसिएशन का काम ऐमा के निर्देशों पर इंडस्ट्री, सरकार और शिक्षा के क्षेत्र में मैनेजमेंट प्रोफेशन की बेहतरी के लिए काम करना है। पठानकोट लोकल मैनेजमेंट एसोसिएशन के एक साल के कार्यकाल में ही बेहतर प्रदर्शन करने पर यह अवार्ड ऑल इंडिया एसोसिएशन ने देने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष एसके पुंज ने बताया कि एसोसिएशन के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए यह अवार्ड आल इंडिया एसोसिएशन की ओर दिया जाएगा। पुंज ने कहा कि 28 सितंबर को नई दिल्ली में ऐमा की ओर से नेशनल मैनेजमेंट सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उन्हें यह अवार्ड भेंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed