{"_id":"59e4de5f4f1c1bc9678b62be","slug":"41508171359-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में बाहर से मिठाई सप्लाई करने आई वैन से 9 क्विंटल मिठाई जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला में बाहर से मिठाई सप्लाई करने आई वैन से 9 क्विंटल मिठाई जब्त
Updated Mon, 16 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैन से 9 क्विंटल मिठाई जब्त, दो हिरासत में
सेहत औैर पुलिस विभाग ने पकड़ा, सैंपल जांच के लिए भेजे: डीएचओ
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
सेहत विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक वैन से करीब 9 क्विंटल घटिया मिठाई बरामद की। टीम ने मिठाई जब्त कर वैन चालक और उसके साथ एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। मिठाई के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
हिरासत में लिया गया वैन चालक लियाकत अली वासी डल्ला (भोगपुर), बाहर से मिठाइयां लाकर बटाला और आसपास के इलाकों में हलवाइयों को सप्लाई करता था। सोमवार को लियाकत अली जैंतीपुर और कत्थुनंगल में हलवाइयों को रैडिमेड मिठाईयां सप्लाई करने के बाद बटाला आया था। नेहरू गेट के निकट जिला सेहत अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार स्वास्थ्य और एएसआई निर्मल सिंह ने ने टीम के साथ वैन को रोक लिया। मिठाइयों की जब जांच की गई। मिठाई से बदबू आ रही थी। जिला सेहत अधिकारी के अनुसार पूछताछ में लियाकत अली ने बताया कि वह काफी समय से बटाला सहित कई इलाकों में हलवाइयों को रेडिमेड मिठाइयां सस्ते दाम पर बेचता है। हलवाई इन मिठाइयों महंगे दाम लोगों को बेचते हैं। दिवाली के सीजन के कारण उसकी मिठाइयों की मांग काफी बढ़ गई है। जिला सेहत अधिकारी ने बताया कि यह घटिया मिठाइयां सेहत के लिए किसी लिहाज से ठीक नहीं है। जब्त किए गए 9 क्विंटल, रसगुल्लेे, गुलाब जामुन, बर्फी और पतीसा के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई, तो कानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग टीम में रेखा शर्मा, मनीश और नानक सिंह शामिल थे।