{"_id":"5f5a16b48ebc3e36c16abc5d","slug":"354-indian-students-left-for-pakistan-for-studies-amritsar-news-pkl387390771","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटारी बॉर्डर: 354 भारतीय छात्र पाकिस्तान रवाना, 74 पाक नागरिक भी अपने वतन लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटारी बॉर्डर: 354 भारतीय छात्र पाकिस्तान रवाना, 74 पाक नागरिक भी अपने वतन लौटे
Fri, 11 Sep 2020 09:15 AM IST
पंजाब ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान जाते 354 कश्मीरी छात्र व पाक नागरिक।
- फोटो : अमर उजाला
अटारी सीमा के जरिए 354 भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए गुरुवार को पाकिस्तान रवाना हुए। ये सभी छात्र पाकिस्तान के अलग-अलग विश्वविद्यालय और कॉलेजों में पढ़ाई करते हैं। लॉकडाउन में देश के अलग-अलग शहरों में फंसे पाकिस्तानी मूल के 74 नागरिक भी अटारी-वाघा सीमा के रास्ते वतन लौट गए। पाकिस्तान में 10 सिंतबर से कॉलेज और विश्वविद्यालयों को खोलने की घोषणा की गई है। इस दौरान अभिभावक अपने बच्चों को छोड़ने अटारी सड़क सीमा पर पहुंचे।
विज्ञापन
पाकिस्तान जाने वाले विद्यार्थियों में लड़कियों की संख्या अधिक थी। केंद्र सरकार ने इन्हें दो दिन पहले ही पाकिस्तान जाने की मंजूरी दी है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की एक छात्रा माहिरा खान ने कहा कि घर छोड़कर जाना अच्छा तो नहीं लगता लेकिन पढ़ाई के कारण पाकिस्तान जाना पड़ रहा है। एक अन्य छात्रा मुजैब का कहना था कि वह पांच माह बाद अपने कॉलेज जा रही है। वह कोरोना वायरस के इस दौर के अनुभव को पाकिस्तानी में सहेलियों के साथ साझा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई भाई तो कोई मां से मिलने आया, सभी को लौटने की खुशी
पाकिस्तानी मूल के एक नागरिक जहांगीर खान ने कहा कि वह अपने भाई से मिलने दिल्ली आया था। लॉकडाउन के कारण वह फंस गया था। अब घर जाने की खुशी है। बिजनौर से आई महिला सुल्ताना ने कहा कि वह अपनी बीमार मांग से मिलने आई थी। वह कराची से मस्कट और वहां से लखनऊ पहुंची थी।
लॉकडाउन के कारण वह फंस गई। सभी उड़ानें बंद हो गईं। पाकिस्तानी दूतावास ने उसे अटारी सड़क सीमा से पाकिस्तान जाने की अनुमति दी है। पाकिस्तान के हैदराबाद से आए चेतन ने कहा कि वह अपने बेटे के इलाज के लिए दिल्ली आए थे। इलाज के दौरान लॉकडाउन लग गया। अब वह अपने बेटे के साथ पाकिस्तान जा रहे हैं।