{"_id":"5af8690f4f1c1bd3408b5062","slug":"31526229263-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट पैंशनरों ने मांगो को लेकर किया पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट पैंशनरों ने मांगो को लेकर किया पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Sun, 13 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशनरों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
मांगों को लेकर शाहकोट में 21 से 24 मई तक धरने देने का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट
पंजाब स्टेट पेंशनर ऐसोसिएशन की बैठक विवेकानंद हाई स्कूल सुजानपुर में जिला प्रधान रामदास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष रूप से जिला कोआर्डिनेटर सतप्रकाश ने शिरकत की। पेंशनरों ने अपनी मांगों के पूरे न होने के कारण कैप्टन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।
जिला प्रधान राम दास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पेंशनरों की किसी भी मांग को अभी तक पूरा नहीं किया है। इससे पेंशनरों में सरकार के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना देरी के महंगाई भत्ते की तीन किश्तों को जारी करे और इसका बकाया जल्द खातों में डाले। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अपने पेंशनरों को जनवरी 2016 से रिवाइज पेंशन दी जा चुकी है और पंजाब सरकार ने अभी तक कुछ नहीं किया। उन्होंने मांग की मेडिकल भत्ते की राशि बढ़ाकर दो हजार रुपये प्रतिमाह की जाए। जरूरी संशोधनों के बाद कैशलेस मेडिकल सुविधा बहाल की जाए। जनवरी 2006 से पहले व बाद के पेंशनरों में समानता लाई जाए। पेंशनरों को सारा रिकार्ड स्थानीय बैंकों में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि अपनी मांगो को लेकर शाहकोट मेें 21 से लेकर 24 तक धरने दिए जाएंगे तथा 25 मई को रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला पठानकोट से बड़ी संख्या में पेंशनर इन धरनों में शामिल होंगे। इस मौके पर नरमोहन सिंह, रघुवीर सिंह, रमेश शर्मा, बलदेव राज, बालमुकुंद, बलवंत राज, तरसेम सिंह, रतन चंद, महिंद्र सुमन, रतन लाल, यशपाल, रेवती रमण, कुलदीप राय, तरसेम कुमार उपस्थित थे।