{"_id":"627e8d2ce5417b603134bbe6","slug":"26-lakh-fine-on-dera-chief-for-stealing-electricity-amritsar-news-pkl4505292136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की चोरी करने पर डेरा प्रमुख पर 26 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की चोरी करने पर डेरा प्रमुख पर 26 लाख जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरनतारन। गांव सुरसिंघ स्थित निहंग डेरे में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। बिजली चोरी करने के लिए डेरे ने खुद का ट्रांसफार्मर लगाया था और हाईटेंशन तारों से डायरेक्ट बिजली ट्रांसफार्मर के साथ जोड़ी हुई थी। बिजली विभाग ने डेरा मुखी निहंग अवतार सिंह पर 26 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। पटियाला एनफोर्समेंट विभाग को तरनतारन सर्किल में पड़ते भिखीविंड इलाके के गांव सुरसिंघ स्थित निहंग डेरे में बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। विभाग ने स्थानीय टीमों के साथ डेरे में जाने का प्रयास किया तो निहंग सिंहों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस का सहारा लिया। जब टीमें अंदर पहुंची तो अधिकारी दंग रह गए। डेरे ने खुद का ट्रांसफार्मर लगार रखा था।
चोरी की बिजली से चल रहे थे 17 ऐसी और 87 पंखे
बिजली विभाग ने जब चोरी का पता लगाने के लिए इससे चलने वाले उपकरणों की गिनती की तो पता चला कि डेरे में 17 ऐसी चल रहे थे। 7 बड़े गीजर, 4 मोटरें, 196 लाइटें और 87 पंखे भी डेरे में इसी बिजली से चलाए जा रहे थे। विभाग ने वेरका स्थित थाना एंटी पावर थेफ्ट में डेरा प्रमुख के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत भेज दी है।