फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   250 Indians returned from Pakistan via Attari-wagah border

लॉकडाउन के चलते पाकिस्तान में फंसे 250 भारतीय वतन लौटे, कल भी होगी वापसी

Thu, 25 Jun 2020 09:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 25 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
250 Indians returned from Pakistan via Attari-wagah border
वाघा के रास्ते पाकिस्तान से आए 250 भारतीय नागरिकों को बस में बैठाकर जम्मू-कश्मीर लेकर जाते अधिकारी।

कोरोना और लॉकडाउन की वजह से अटारी-वाघा बॉर्डर के एंट्री गेट बंद कर देने से सीमा के उस पार बीते तीन महीनों से फंसे 748 भारतीयों में से 250 भारतीय गुरुवार को वतन लौट आए। इनमें अधिकतर जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थी हैं, जो पाकिस्तान के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने गए थे। लॉकडाउन के दौरान जम्मू-कश्मीर के 402 नागरिक पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में फंस गए हैं। बाकी नागरिक शुक्रवार को दूसरे चरण में वतन लौटेंगे।

विज्ञापन


पाकिस्तान वाघा सीमा पर पहुंचे इन जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों को अटारी भेजने से पहले पाकिस्तान रेंजर व सीमा शुल्क अधिकारियों ने इनके दस्तावेजों की जांच की। विद्यार्थियों को अटारी बॉर्डर से इंटरग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) में पहुंचाया गया। वहां तैनात छह डॉक्टरों वाली मेडिकल टीमों ने उनकी स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इन नागरिकों को अपने घरों तक पहुंचाने के लिए दो प्रोटोकॉल अधिकारी आमिर चौधरी व नदीम उमर को जिम्मेदारी दे रखी थी। जम्मू-कश्मीर राज्य परिवहन की दस बसों के साथ अटारी सड़क सीमा पर पहुंचे इन अधिकारियों के अनुसार बसों को जम्मू बस अड्डे में सैनिटाइज कर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बसें इन सभी को लखनपुर तक ले जाएंगी। वहां एक बार फिर इनकी स्क्रीनिंग होगी। उसके बाद ही प्रशासन घरों को भेजेगा।


एसडीएम शिव राज बल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान से लौट रहे इन भारतीय नागरिकों में जो भी अमृतसर में क्वारंटीन के लिए रुकेगा, उसको पांच दिन के बाद कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के साथ अपने राज्य जाने दिया जाएगा।

शुक्रवार को पाकिस्तान से भारतीय नागरिकों में गुजरात के 70, महाराष्ट्र से 61, उत्तर प्रदेश से 46, पंजाब से 36, राजस्थान 38, दिल्ली से 26, मध्यप्रदेश से 15, हरियाणा से 14, तेलंगाना से 11, कर्नाटक और चंडीगढ़ से छह- छह, छत्तीसगढ़ से 5, तमिलनाडु से चार, पश्चिम बंगाल से तीन, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से दो-दो नागरिक लौट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed