{"_id":"5b97f467867a557e9f67c1d5","slug":"21536685159-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीएस रद्द कर पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करे पंजाब सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीएस रद्द कर पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करे पंजाब सरकार
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करे पंजाब सरकार
-पंजाब रोडवेज संयुक्त एक्शन कमेटी ने की गेट रैली, 13 को जालंधर डिपो में होगी प्रदेश स्तरीय रोष रैली
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पंजाब रोडवेज की संयुक्त एक्शन कमेटी की ओर से मंगलवार को पठानकोट डिपो के समूह वर्करों द्वारा गेट रैली का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वक्ताओं ने पंजाब रोडवेज में पेश आ रही समस्याओं संबंधी अपने विचार रखे और सरकार की नीतियों की कडे़ शब्दों में निंदा की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हमारी मांगों में आउट सोर्सिंग की जगह पक्के कर्मचारियों की भर्ती करना, सुप्रीम कोर्ट का 2016 का निर्णय लागू किया जाए, बराबर कार्य बराबर वेतन लागू किया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए, 2407 बसों का फ्लीट पूरा किया जाए, पे कमीशन की रिपोर्ट लागू की जाए, एक्सीडेंट केस में 304 की धारा लगाने की बजाय 304ए लगाई जाए आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को एक्शन कमेटी की मीटिंग में ट्रांस्पोर्ट मंत्री और रोडवेज के आला अधिकारी भी शामिल थे। इसमें ठेके पर रखे कर्मचारियों को बराबर काम बराबर वेतन देने, सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइंस के मुताबिक पंजाब रोडवेज की नई ट्रांसपोर्ट पॉलिसी जारी करने, पंजाब रोडवेज मुलाजिमों और पेंशनर्स को फ्री सफर का पत्र जारी करने, वर्कशॉप और इंस्पेक्टर की प्रमोशन के समय सीमा घटाने और सभी कैटागरी की प्रमोशंस जारी करने पर सहमति बनी थी पर लेकिन 1 महीना बीत जाने के बाद एक भी मांग को लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि ट्रांस्पोर्ट मंत्री के अड़ियल रवैए के चलते सभी कर्मचारी आहत हैं और अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो 13 सितंबर को जालंधर में विशाल रैली की जाएगी और ट्रांसपोर्ट मंत्री का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर इकबाल सिंह, सुखविन्द्र सिंह, शक्ति लाल, कुलदीप सिंह, सर्बजीत सिंह, जीवन वर्मा, राज कुमार, रणदीप कुमार, भगवती चरण, प्रवीन कुमार, बलवीर सिंह, जनक राज, जंग बहादुर, अपविन्द्र सिंह, गगनदीप सिंह और मनोहर लाल शामिल थे।
फोटो:-5-पठानकोट डिपो में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते संयुक्त एक्शन कमेटी के पदाधिकारी।