फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   किसानों ने मांगो को लेकर पंजाब एंड सिंध बैंक काला अफगाना के सामने प्रदर्शन किया

किसानों ने मांगो को लेकर पंजाब एंड सिंध बैंक काला अफगाना के सामने प्रदर्शन किया

Mon, 28 May 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने मांगो को लेकर पंजाब एंड सिंध बैंक काला अफगाना के सामने प्रदर्शन किया
किसानों ने बैंक के आगे प्रदर्शन किया
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
मांगें पूरी न होने पर संघर्ष तेज करते की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने सूबा कमेटी के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर काला अफगाना के पंजाब एंड सिंध बैक के सामने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई दलजीत सिंह ब्लॉक सचिव, अजीत सिंह ब्लाक कमेटी सदस्य, कुलविंदर सिंह बसंतकोट प्रधान ब्लाक डेरा बाबा नानक और हरजिंदर सिंह लालेवाल ने की। किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
इससे पूर्व सभी किसान काला अफगाना अस्पताल के सामने एकत्र हुए। यहां से मार्च करते हुए पंजाब एंड सिंध बैंक के आगे जाकर धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि चुनावों से पहले सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया था। अभी तक वह वादा पूरा नही हुआ है।। किसानों ने सरकार से मांग की है कि कर्ज देने के समय बैंकों की तरफ से किसानों से खाली चेकों पर हस्ताक्षर कराने बंद किए जाएं।
विज्ञापन

कर्ज वापस करने में असमर्थ किसानों के सरकारी और गैर सरकारी ऋण खत्म किए जाएं, कर्ज बदले कुर्की भी बंद की जाएं । चेतावनी देते हुए किसानों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा न किया गया तो वह अपना संघर्ष को ओर तेज करेंगे। इस मौके पर जिला प्रधान लखविंदर सिंह मंजियांवाली, राम सिंह संधू ध्यानपुर, हीरा, सोना, आकाश, कश्मीर सिंह, बाबा प्यारा सिंह, काला सिंह, अजीत सिंह, केवल सिंह, निशान सिंह, दिलबाग सिंह, हरवंत सिंह, हरदेव सिंह, साहिब सिंह, बलविंदर सिंह, जरनैल सिंह, प्रीतम सिंह, बलकार सिंह गिल्लांवाली, सुखदेव सिंह, महिंदर सिंह, प्रगट सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed