फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बिरला प्लस सीमेंट कंपनी ने सिख धर्म का किया अपमान, जांच शुरू

बिरला प्लस सीमेंट कंपनी ने सिख धर्म का किया अपमान, जांच शुरू

Thu, 30 Nov 2017 09:26 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
बिरला  प्लस सीमेंट कंपनी ने सिख धर्म का किया अपमान, जांच शुरू
सीमेंट कंपनी पर सिख धर्म के अपमान का आरोप
विज्ञापन

- एसजीपीसी ने तख्त श्री दमदमा साहिब के प्रचारक को सौंपी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर ।
एक सीमेंट कंपनी के प्रोडक्ट की सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में आरोप लगाए जा रहे हैं कि यह सिख धर्म का अपमान है। ऐसे में अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने इसकी जांच की कवायद शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) के धर्म प्रचारक भाई निर्भय सिंह व भाई गुरमीत सिंह को सौंपी गई है।
एसजीपीसी की ओर से कहा गया है कि संबंधित सीमेंट कंपनी ने प्रचार के लिए गुरुवाणी व गुटका साहिब की फोटो छापकर सिख धर्म का अपमान किया है। हालांकि इस बारे में जांच की जा रही है। एसजीपीसी के प्रचारक सचिव सुखदेव सिंह भूरा कोहना के अनुसार इस प्रकार के प्रचार के लिए एसजीपीसी कभी कोई इजाजत नहीं देती। अगर वायरल तस्वीर सच हुई तो एसजीपीसी सीमेंट कंपनी के खिलाफ कठोर कदम उठाएगी। सच्चाई सामने लाने के लिए धर्म प्रचार कमेटी के उपकार्यालय तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो को जांच के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं
एसजीपीसी की नई टीम को देश-विदेश से शुभकामनाएं मिल रही हैं। एसजीपीसी के नए प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल व अन्य पदाधिकारियों को अमेरिका के सिख धर्म इंटरनेशनल की प्रमुख बीबी इंद्रजीत कौर नेे मुबारकबाद भेजी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि नई टीम के कंधों पर दुनिया भर में रहने वाले सिखों के हित व गुरुघरों को लेकर जवाबदेही की जिम्मेदारी है। इसके अतिरिक्त निष्काम सेवक जत्था बर्मिघम (यूके) से विद्वान व कथावाचक ज्ञानी गुरबख्श सिंह गुलशन ने भी मुबारकबाद भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed