फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मोहल्ला सैली कुलियां में बंद कमरे में पंखे से लटके व्यक्ति का शव मिला

मोहल्ला सैली कुलियां में बंद कमरे में पंखे से लटके व्यक्ति का शव मिला

Mon, 14 May 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला सैली कुलियां में बंद कमरे में पंखे से लटके व्यक्ति का शव मिला
बंद कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
मोहल्ला सैली कुलियां में सोमवार दोपहर को बंद कमरे में पंखे से लटका 35 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान अर्जुन देव निवासी मोहल्ला सैली कुलियां के रूप में हुई है।
पुलिस थाना डिवीजन नंबर दो के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर को मृतक अर्जुन देव के पिता जगदीश ने सूचना दी कि उनके बेटे का शव अपने मकान के एक बंद कमरे में पंखे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बंद कमरे के बाहर तक बदबू आ रही थी। कमरा खोलकर देखा तो अर्जुन देव का शव पंखे से लटका हुआ था। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार शव तीन दिन पुराना है।
विज्ञापन

पिता का कहना है कि उनका विवाहित एवं बीबीए शिक्षा प्राप्त बेटा बेरोजगार होने के कारण अक्सर परेशान रहता था। इसी परेशानी की वजह से वह गत वर्ष से अलग मकान में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। उसकी पत्नी पांच दिन पहले अपने मायके परिवार से मिलने गई हुई थी। उसके जाने के बाद वह अपने काम की तलाश में था। वह ढांगू रोड पर अहाता स्थापित करने का भी प्लान कर रहा था लेकिन उसका काम नहीं बन रहा था। शनिवार से वह उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह कॉल नहीं उठा रहा था। उन्हें लगा वह ससुराल गया होगा लेकिन वहां न होने पर जब वह बेटे के मकान में गए तो यहां फैली बदबू से वह घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed