{"_id":"5a56466d4f1c1b44198b5e51","slug":"191515603565-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीए ऑफिस न होने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीए ऑफिस न होने पर जताया रोष
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीए ऑफिस न होने पर जताया रोष
पठानकोट।
पंजाब सरकार की ओर से पठानकोट को गुरदासपुर रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के अधीन किए जाने के कारण जिलावासियों को चालान भुगतने के लिए गुरदासपुर जाना पड़ रहा है। यह बात आम आदमी पार्टी के नेता राजू महाजन ने कही। उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने डीटीओ पद खत्म कर दिया है। इससे पठानकोट, गुरदासपुर रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी के अधीन आ गया है। आरटीए का ऑफिस पठानकोट में न होने के कारण जिले के लोगों को चालान भुगतने और ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए गुरदासपुर जाना पड़ रहा है। इस कारण लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला होने के बावजूद पठानकोट में यह सुविधा न मिलना निंदनीय है। सरकार को चाहिए कि वह लोगों की समस्याओं को समझे और उनका हल करे।
फोटो -13- पठानकोट में रोष व्यक्त करते हुए आप नेता और अन्य।