{"_id":"5ade16594f1c1b87098b5f0f","slug":"181524504153-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला के एसपी (आपरेशन) की कोठी में शार्ट र्स्कट से आग लगी,जलकर सारा सामान हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला के एसपी (आपरेशन) की कोठी में शार्ट र्स्कट से आग लगी,जलकर सारा सामान हुआ राख
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
बटाला के एसपी की कोठी में आग से सामान राख
जब आग लगी एसपी की कोठी बंद थी
दमकल विभाग की गाडियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। बटाला क्लब के पीछे बने पुलिस अधिकारियों के रिहायशी क्वाटरों में बने एसपी (आपरेशन) बलजीत सिंह की कोठी में सोमवार की शाम को अचानक आग लग गई। जब आग लगी तो एसपी की कोठी बंद थी, क्योंकि एसपी आपरेशन बलजीत सिंह छु़ट्टी पर थे और कही बाहर गए हुए थे। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग से घर का सामान जलकर राख हो गया। इस संबंध में एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को एसपी ऑपरेशन की कोठी बंद थी और कोठी के अंदर आग से धुआं निकलने लगा। उसी वक्त दमकल विभाग को सूचित किया तो दकमल विभाग की गाड़ियों ने पहुंच की करीब आधे घंटे तक आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि कोठी में एसी, एलईडी, फ्रिज, पंखे इनवर्टर, घर के दरवाजे खिड़कियां जलकर राख हो गईं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले दमकल विभाग के कर्मियों ने रसोई में पड़े गैैस से भरा सिलेंडर और दो खाली सिलेंडर बाहर निकाले। बाद में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है, क्योंकि सारी कोठी की बिजली वायरिंग जल गई है। खबर लिखे जाने तक फायर इंचार्ज अरविंदर कुमार, फायरमैन रविंदर लाल, सुमित मल्होत्रा, अमनदीप आग बुझाने में जुटे थे।
फोटो- 23जीडीआरबीटीएलपी03
कैप्शन- एसपी बटाला की कोठी में लगी आग को बुझाते हुए फायर बिग्रेड के कर्मी।